Realme X3 को हाल ही में Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग और BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। एक Realme X3 Pro मॉडल भी है, जिसे हाल ही में TUV रीनलैंड साइट पर स्पॉट किया गया था
शुक्रवार को Gadgets 360 के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए Realme India के सीएमओ फ्रांसिस वांग ने "How Soon, Which Processor to use?", जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि रियलमी अपने आगामी एक्स3 सुपरज़ूम स्मार्टफोन को भारत में किसी अन्य प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।
Realme X3 सीरीज़ के तीनों मॉडल (RMX2085L1, RMX2085L1, RMX2086L1) में फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) और 480 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी वाला डिस्प्ले है। इनमें इस्तेमाल किया गया चिपसेट क्वालकॉम SM8150 (स्नैपड्रैगन 855) है।
दावा किया गया है कि Realme X3 SuperZoom में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा और यह Snapdragon 855+ चिपसेट पर काम करेगा।
दावा किया गया है कि Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन 4,200 एमएएच बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन दी जाएगी।
Realme X3 SuperZoom नाम से हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि फोन कैमरा सेंट्रिक होगा और संभवतः बेहतर ज़ूम क्षमता के साथ आएगा। खबर है कि रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम को भारत में BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।