Realme X3, Realme X3 SuperZoom और Realme Buds Q आज भारत में लॉन्च होने वाले हैं। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम को यूरोप में और रियलमी बड्स क्यू को पहले ही क्रमश: यूरोप और चीन में लॉन्च किया जा चुका है। रियलमी एक्स3 बिल्कुल नए रियलमी फोन के रूप में लॉन्च होगा।
Realme X3 को हाल ही में Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग और BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। एक Realme X3 Pro मॉडल भी है, जिसे हाल ही में TUV रीनलैंड साइट पर स्पॉट किया गया था
शुक्रवार को Gadgets 360 के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए Realme India के सीएमओ फ्रांसिस वांग ने "How Soon, Which Processor to use?", जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि रियलमी अपने आगामी एक्स3 सुपरज़ूम स्मार्टफोन को भारत में किसी अन्य प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।