Realme X3 SuperZoom के भारत लॉन्च को लेकर मिली यह अहम जानकारी

Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन 60x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट करेगा और खबर है कि यह 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।

Realme X3 SuperZoom के भारत लॉन्च को लेकर मिली यह अहम जानकारी
ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom को 26 मई को यूरोप में किया जाना है लॉन्च
  • स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन हो चुके हैं लीक
  • 60x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट करेगा आगामी रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम
विज्ञापन
Realme X3 SuperZoom फोन 26 मई को लॉन्च होने वाला है। अब फोन के यूरोप लॉन्च से पहले एक रिपोर्ट ने इसके भारत लॉन्च को लेकर कुछ जानकारी पर रौशनी डाली है। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम भारत में जून के मध्य तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि स्मार्टफोन की कीमत क्या होगी, फिलहाल इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। रियलमी ने अभी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन जैसा कि नाम से पता चलता है, Realme X3 SuperZoom संभवतः कैमरों पर फोकस करेगा।

91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड से जुड़े एक सूत्र ने संकेत दिया है कि रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम अगले महीने भारत आएगा। कंपनी ने हाल ही में Realme Narzo 10 सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया है, इसलिए, यह रिपोर्ट को सच माना जाए तो यह संभव है कि कंपनी Narzo 10 सीरीज़ की बिक्री और Realme X3 SuperZoom के भारत में लॉन्च के बीच कुछ समय का अंतर रखना चाहती होगी।
 

Realme X3 SuperZoom specifications (expected)

एक हालिया रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई थी, जिसके मुताबिक, रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा। यह Snapdragon 855+ चिपसेट पर काम करेगा और 12 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज पर के साथ आएगा।

फोटो व वीडियो के लिए स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.3 अपर्चर और 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा लेंस होगा। इसके अलावा इसमें एफ/3.4 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सेल का सेंसर होगा, जो 5x ऑप्टिकल और 60x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसका चौथा कैमरा एफ/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो लेंस होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2-मेगापिक्सल होगा। Realme X3 SuperZoom के फ्रंट में दो कैमरा होंगे, जिनमें से एक 32-मेगापिक्सल सेंसर होगा, लेकिन दूसरे की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • कमियां
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »