Realme X में होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Realme ने Weibo पर ऐलान किया कि Realme X हैंडसेट 91.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें पॉप-अप सेल्फी सेंसर होगा।

Realme X में होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा
ख़ास बातें
  • Realme X हैंडसेट 91.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा
  • Realme X में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होने का दावा
  • रियलमी एक्स का शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
विज्ञापन
Realme X और Realme X Youth Edition (ऊर्फ Realme X Lite) को चीनी मार्केट में 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि Realme X Youth Edition वाकई में भारत में लॉन्च हो चुके Realme 3 Pro का ही चीनी अवतार होगा। नई जानकारी के मुताबिक, Realme X में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा और यह 91.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। कंपनी ने Weibo पर लॉन्च से पहले अपने फोन के इन फीचर्स के बारे में बताया। दावा किया गया है कि इस हैंडसेट का पॉप सेल्फी कैमरा बिना किसी क्षति करीब 2 लाख बार बाहर निकल सकता है। इस मार्केट में Realme X की भिड़ंत Xiaomi के Redmi फ्लैगशिप फोन से होगी।

Realme ने Weibo पर ऐलान किया कि Realme X हैंडसेट 91.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें पॉप-अप सेल्फी सेंसर होगा। यह भी पुष्टि की गई है कि इसमें एमोलेड डिस्प्ले होगा। कंपनी ने फ्रंट कैमरे के हार्डवेयर के बारे में तो नहीं बताया, लेकिन यह दावा ज़रूर किया कि इसकी 2 लाख लिफ्ट्स की लाइफ साइकल है।
 
realmex
 

Realme X स्पेसिफिकेशन, कीमत (उम्मीदें)

Realme X रियलमी एक्स में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा। यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होने का दावा है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा, लेकिन बैटरी क्षमता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कैमरा डिपार्टमेंट में Realme X में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। अफसोस कि अभी तक फ्रंट कैमरे के रिजॉल्यूशन और किसी सॉफ्टवेयर फीचर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लीक में एक बार फिर दोहराया गया है कि रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के तीन वेरिएंट होंगे।

शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,500 रुपये) हो सकती है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट क्रमशः 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) और 1,999 चीनी युआन (करीब 20,600 रुपये) में मिलेंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  5. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  6. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  8. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  9. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  10. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »