Realme X का नया स्टोरेज वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

Realme X का नया स्टोरेज वेरिएंट टीना डेटाबेस में लिस्ट किया गया है, ऐसे में अब उम्मीद है कि रियलमी जल्द रियलमी एक्स के नए स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में उतार सकती है।

Realme X का नया स्टोरेज वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

Realme X Price: भारत में रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है Realme X
  • रियलमी एक्स की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू
  • 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है रियलमी एक्स में
विज्ञापन
Realme X के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को हाल ही में टीना डेटाबेस में लिस्ट किया गया है, यह इस बात का संकेत है कि रियलमी जल्द अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी एक्स के नए स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है। नया वेरिएंट टीना पर लिस्ट किया गया है तो ऐसे में इस वेरिएंट को पहले चीन में उतारा जा सकता है। फिलहाल रियलमी की ओर से नए स्टोरेज वेरिएंट या भारतीय मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। रियलमी एक्स को सबसे पहले मई में चीनी मार्केट में और फिर पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। चीनी मार्केट में रियलमी एक्स के पहले दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ। आइए अब आपको रियलमी एक्स से जुड़ी कुछ अहम जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

रियलमी एक्स की टीना लिस्टिंग को 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ अपडेट किया गया है। चीनी मार्केट में रियलमी एक्स की कीमत 1,499 चीनी युआन से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वर्ज़न की कीमत 1,599 चीनी युआन और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 1,799 चीनी युआन है। टीना लिस्टिंग से पता चला है कि 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है।

भारत में रियलमी एक्स के दो वेरिएंट हैं- एक 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जिसकी कीमत 16,999 रुपये है और दूसरा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जिसकी कीमत 19,999 रुपये है।
 

Realme X specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है।

रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • A bit too large for some hands
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »