Realme X जल्द आएगा भारत, Realme के सीईओ ने दी जानकारी

Realme X को जल्द भारत लाया जाएगा, इस बात की घोषणा रियलमी इंडिया के सीईओ ने ट्विटर पर की है।

Realme X जल्द आएगा भारत, Realme के सीईओ ने दी जानकारी

Realme X जल्द आएगा भारत, Realme के सीईओ ने दी जानकारी

ख़ास बातें
  • Realme X में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
  • 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है Realme X
  • Realme X के दो कलर वेरिएंट हैं
विज्ञापन
Realme X को जल्द भारत लाया जाएगा, इस बात की घोषणा रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर की है। माधव सेठ ने फिलहाल सटीक लॉन्च तारीख तो शेयर नहीं की है लेकिन ऐसी संभावना है कि जल्द आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। बुधवार को रियलमी एक्स से चीन में पर्दा उठाया गया है। Realme X कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ उतारा गया है। Realme X के दो कलर वेरिएंट हैं- पंक ब्लू और स्टीम व्हाइट।

माधव सेठ के ट्वीट के अनुसार, Realme X को जल्द भारत लाया जा सकता है। हालांकि, इसके अलावा फिलहाल अन्य कोई जानकारी ट्वीट के जरिए साझा नहीं की गई है। माधव सेठ चीन में आयोजित हुए लॉन्च इवेंट में मौजूद थे। चीन में Realme X की बिक्री 20 मई से शुरू होगी, हो सकता है कि इसके बाद फोन को भारत लाया जाए।

जैसा कि हमने आपको पहली भी बताया कि Realme X कंपनी का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन है। फोन के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। रियलमी एक्स डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। Realme X की अन्य खासियतों की बात करें तो इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये दोनों ही फीचर फिलहाल किसी भी अन्य रियलमी स्मार्टफोन में उपलब्ध नहीं हैं।
 

Realme X की भारत में कीमत (उम्मीद)

रियलमी एक्स की भारत में कीमत से फिलहाल पर्दा उठना अभी बाकी है। चीनी मार्केट में Realme X की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वर्ज़न की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,400 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) है।
 

Realme X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तर रैम दिए गए हैं।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉ-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं। डाइमेंशन 161.2x76.9x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • A bit too large for some hands
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  4. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  5. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  6. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  7. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  8. इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 
  9. ईरान में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अमेरिका से फंड का इंतजार
  10. Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग! लॉन्च से पहले खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »