Realme X में होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा, टीज़र ज़ारी

Realme ने नया टीज़र ज़ारी किया है जिसमें Realme X हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। टीज़र इमेज से इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की भी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 मई 2019 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Realme X में पिछले हिस्से पर दो सेंसर होंगे
  • Realme X को 15 मार्च को किया जाएगा लॉन्च
  • 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी सेंसर हो सकता है रियलमी एक्स में
Realme X के पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल की पहली बार झलक मिली है। इस टीज़र से पहले ही Realme ने Realme X में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि की थी। नए Realme फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 91.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी के रेशियो के बारे में भी पता चला है। गौर करने वाली बात है कि Realme X को इस हफ्ते बुधवार को चीनी मार्केट में पेश किया जाएगा। इस फोन की भिड़ंत Redmi फ्लैगशिप हैंडसेट से होगी जिसे Xiaomi द्वारा लॉन्च किया जाना है।

आधिकारिक Weibo अकाउंट पर Realme ने नया टीज़र ज़ारी किया है जिसमें Realme X हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। टीज़र इमेज से इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की भी पुष्टि हुई है। यह फोन बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.2 प्रतिशत रहेगी।

ताज़ा टीज़र इमेज से यह भी साफ है कि रियलमी एक्स के दो अलग कलर वेरिएंट हैं, ग्रेडिएंट फिनिश के साथ। फोन के पिछले पर Realme का लोगो है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद नहीं है। टीज़र इमेज में डुअल कैमरा सेटअप भी साफ नज़र आ रहा है।

चीनी मार्केट में इस फोन को Realme X Lite (ऊर्फ Realme Youth Edition) के साथ 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि Realme X Lite वाकई में भारत में लॉन्च किए गए Realme 3 Pro का ही चीनी वेरिएंट होगा। Realme ने पुष्टि की थी कि Realme X में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर होगा।

Realme X specifications (उम्मीदें)
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी एक्स को एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 ओएस और 6.5 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर RMX1901 है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज़ का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और 4 जीबी रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।

TENAA लिस्टिंग से पता चला है कि Realme X में पिछले हिस्से पर दो सेंसर होंगे। 48 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ काम करेगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी सेंसर होगा। इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बैटरी 3,680 एमएएच की होने का दावा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X specifications, Realme X, Realme

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स वाला धांसू फोन
  2. अब विदेशों में भी फ्री में आएंगे फोन पर SMS, Jio की खास सुविधा, जानें कैसे
  3. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  4. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स वाला धांसू फोन
  2. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  3. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  5. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  6. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  7. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  8. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  9. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  10. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.