Realme U1 आज होगा भारत में लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर है इसमें

Realme U1 India Launch: रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme U1 आज भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस होगा।

Realme U1 आज होगा भारत में लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर है इसमें

Realme U1 आज होगा भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Realme U1 की सबसे अहम खासियत होगी सेल्फी कैमरा
  • दुनिया का पहला मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर वाला फोन होगा रियलमी यू1
  • Realme U1 को Amazon इंडिया पर बेचा जाएगा
विज्ञापन
Oppo के सब ब्रांड Realme का नया स्मार्टफोन Realme U1 आज भारत में लॉन्च होगा। नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी। कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि रियलमी यू1 में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। चिपसेट के अलावा Realme U1 के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच होगा। रियलमी ब्रांड का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर बेचा जाएगा। Realme U1 एक सेल्फी-केंद्रित स्मार्टफोन होगा।
 

Realme U1 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Realme U1 की उपलब्धता और हैंडसेट के दाम से फिलहाल पर्दा उठना अभी बाकी है। लॉन्च इवेंट के दौरान रियलमी यू1 की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर का पता चलेगा। Realme U1 की भारत में कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। बता दें कि लॉन्च के बाद रियलमी ब्रांड का यह हैंडसेट अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme U1 स्पेसिफिकेशन

कंपनी पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि रियलमी यू1 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो मीडियाटेक हीलियो पी70 चिपसेट से लैस होगा। मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम माली-जी72 एमपी3 जीपीयू होगा। मीडियाटेक ने दावा किया है कि हीलियो पी60 की तुलना में नए प्रोसेसर की परफॉर्मेंस 13 प्रतिशत ज्यादा होगी।

रियलमी ने एक ट्वीट करके दावा किया कि Realme U1 में मौज़ूद हीलियो पी70 प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 636 और हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से ज्यादा पावरफुल है। अपने इस दावे को दम देने के लिए ट्वीट में अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट के स्कोर भी साझा किए गए हैं। रियलमी की मानें तो AnTuTu बेंचमार्क वी7 टेस्ट में बाकी दोनों की प्रोसेसर की तुलना में सर्वाधिक 1,45,021 प्वाइंट मिले। स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर ने 1,15,611 प्वाइंट हासिल किया और किरिन 710 प्रोसेसर ने 1,39,974 प्वाइंट। Realme ने अपने रियलमी यू1 हैंडसेट से लिए गए कुछ सेल्फी शॉट्स भी साझा किए हैं। इस स्मार्टफोन में 296 फेसियल रिकग्निशन प्वाइंट होने की बात की गई है जिससे बेहतर सेल्फी पोर्ट्रेट आएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme U1, Realme U1 India Launch, Realme, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »