Realme का P2 Pro 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन को Realme की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीदा जा सकेगा। यह प्रमोशनल इमेज में ग्रीन कलर और गोल्डन फ्रेम में दिख रहा है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 15:53 IST
ख़ास बातें
  • यह अप्रैल में पेश किए गए P1 Pro 5G की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा और LED फ्लैश यूनिट है
  • इसे Realme की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीदा जा सकेगा

इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme का P2 Pro 5G अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। यह अप्रैल में पेश किए गए P1 Pro 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले होगा। कंपनी ने इसके डिजाइन के साथ ही प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है। Realme ने P2 5G को लाने की पुष्टि नहीं की है। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि P2 Pro 5G को 13 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Realme की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीदा जा सकेगा। यह प्रमोशनल इमेज में ग्रीन कलर और गोल्डन फ्रेम में दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है। यह कर्व्ड डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स के साथ दिख रहा है। P2 Pro 5G के फ्रंट में सेंटर पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

P2 Pro 5G में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। P1 Pro 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 20,999 रुपये का है। इसे Parrot Blue और Phoenix Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। हाल ही में Realme ने प्रॉपराइटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में एक इनोवेशन पेश किया था। इसे 320 W SuperSonic Charge कहा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.30 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। Realme ने चीन में आयोजित अपने एनुअल 828 Fan Fest में स्मार्टफोन्स के लिए एक नए प्रकार की फोल्डेबल बैटरी भी प्रदर्शित की थी। 

Realme ने बताया था कि 320 W सुपरसॉनिक चार्ज टेक्नोलॉजी से स्मार्टफोन को लगभग 4.30 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इससे डुअल USB Type-C आउटपुट के जरिए Realme के स्मार्टफोन्स को 150 W तक और कम्पैटिबल लैपटॉप को 65 W पर चार्ज करने का विकल्प मिलेगा। कंपनी ने स्मार्टफोन्स के लिए 4,420 mAh रेटेड कैपेसिटी वाली फोल्डेड बैटरी भी प्रदर्शित की थी। इस बैटरी को फोल्ड किया जा सकता है और इस वजह से यह फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में भी इस्तेमाल हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance at this price point
  • Good AMOLED screen
  • Optimised software
  • Reliable battery life
  • IP54 rating
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preloaded bloatware (can be uninstalled)
  • System notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.