Realme अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करेगी Narzo N61, डुअल कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2024 23:47 IST
ख़ास बातें
  • Narzo N61 को 29 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • इसे ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में Realme के स्मार्टफोन्स की तेजी से बढ़ी है

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme का Narzo N61 अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। कंपनी ने Narzo N61 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है। 

Realme ने अपनी वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए बनाए गए एक लैंडिंग पेज पर इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। Narzo N61 में Rainwater Smart Touch फीचर होगा जिससे इसे गीले हाथों से इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होगी। इसे ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Narzo N61 को 29 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का Realme 13 Pro 5G भी जल्द ही देश में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Realme 13 Pro+ 5G भी पेश किया जाएगा। कंपनी ने Realme 13 Pro 5G के डिजाइन और कैमरा सिस्टम का खुलासा किया है। 
Advertisement

पिछले कुछ वर्षों में Realme के स्मार्टफोन्स की तेजी से बढ़ी है। Realme 13 Pro 5G को इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3988 के साथ देखा गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इसे FCC पर भी देखा गया था, जिससे इस स्मार्टफोन में डुअल-सिम होने का संकेत मिला था। इस वेबसाइट पर एक अन्य स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX 3921 के साथ देखा गया था। यह Realme 13 Pro+ 5G हो सकता है। 

कंपनी ने बताया है कि उसके आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन Museum of Fine Arts, Boston (MFA) के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB में पेश किया जा सकता है। इसे बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर भी देखा गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 हो सकता है। कंपनी की ओर से शेयर की गई इमेजेज से इसके रियर में बड़ा सर्कुलर कैमरा आइलैंड ट्रिपल रियर कैमरा के साथ दिख रहा है। हाल ही में Realme ने GT 6T को नए Miracle Purple कलर में उपलब्ध कराया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 है। 
Advertisement



Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.