Realme Narzo 30 Pro 5G, Realme Narzo 30A, Buds Air 2 भारत में 24 फरवरी को होंगे लॉन्च

रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी के प्रोसेसर की जानकारी दोनों आगामी फोन के डिज़ाइन के साथ सार्वजनिक की गई है। Realme Narzo 30 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले यह दो पहले स्मार्टफोन होंगे।

Realme Narzo 30 Pro 5G, Realme Narzo 30A, Buds Air 2 भारत में 24 फरवरी को होंगे लॉन्च

24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च होंगे फोन

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 Pro 5G को Flipkart, Realme.com से खरीदा जा सकेगा
  • Realme Narzo 30A में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी होगा क्वाड रियर कैमरा से लैस
विज्ञापन
Realme Narzo 30 Pro 5G, Realme Narzo 30A और Realme Buds Air 2 भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च तारीख की पुष्टि Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हुई है। रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी के प्रोसेसर की जानकारी दोनों आगामी फोन के डिज़ाइन के साथ सार्वजनिक की गई है। Realme Narzo 30 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले यह दो पहले स्मार्टफोन होंगे, जिसकी जानकारी हाल ही में टिप्सटर द्वारा भी दी गई थी।

Flipkart और Realme.com दोनों ही ने स्मार्टफोन को समर्पित टीज़र पेज लाइव किया है, जिसमें Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A के आगमन की पुष्टि की गई है। टीज़र पेज के जरिए पुष्टि की गई है कि यह दोनों फोन भारत में 24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा, खरीद के लिए भी यह फोन इन दो वेबसाइट Flipkart और Realme.com पर ही उपलब्ध होंगे। फिलहाल, फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई, जिसकी खुलासा लॉन्च के वक्त ही किया जा सकता है।

इसके अलावा, Realme द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट्स में यह भी कंफर्म किया गया है कि इन दो फोन के साथ-साथ कंपनी इस दिन Buds Air 2 true wireless stereo (TWS) ईयरबड्स को भी लॉन्च किया जाएगा। इन ईयरबड्स को लेकर टीज़ किया गया है कि यह ‘democratised ANC technology' के साथ दस्तक देंगे। इससे पहले इन्हें रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ द्वारा भी टीज़ किया गया था। यह ईयरबड्स Realme Buds Air के सक्सेसर होंगे, जो कि फीचर और डिज़ाइन अपग्रेड के साथ आएंगे।
 

Realme Narzo 30 Pro 5G, Realme Narzo 30A specifications, design

टीज़र पेज से यह भी कंफर्म किया गया है कि Realme Narzo 30 Pro 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू 5जी प्रोसेसर से लैस होगा पेज के अनुसार, यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 सीरीज़ प्रोसेसर की तुलना में 11 प्रतिशत ज्यादा सीपीयू परफोर्मेंस, 28 प्रतिशत ज्यादा जीपीयू इफिशन्सी और 1.4एक्स फास्टर ऐप डिलीवर करेगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में खुलासा होता है कि रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी का AnTuTu स्कोर 3,42,130 है, जीपीयू के साथ यह स्कोर 91,211 है और सीपीयू के साथ 1,06,438 है।

डिज़ाइन की बात करें, तो टीज़र पेज में देखा जा सकता है कि रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित होगा। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ मौजूद है।

वहीं, दूसरी ओर रियलमी नार्ज़ो 30ए में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और टेक्सचर बैक पैनल फिनिश है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Good looks, comfortable fit
  • Active noise cancellation
  • Lots of useful features
  • Decent, safe sonic signature
  • कमियां
  • Not very detailed sound
  • ANC isn't very sensitive to changes and high-frequency sounds
  • Average battery life
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  2. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  3. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  4. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  5. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  6. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
  7. iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
  8. Livspace ने की 1000 कर्मचारियों की छंटनी और को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, जानें क्या AI है वजह
  9. क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
  10. Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही 25 फरवरी को लॉन्च, जानें क्या कर सकते हैं उम्मीद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »