Realme फिर चली Apple की चाल! iPhone 16 की तरह कैमरा कंट्रोल बटन के साथ लॉन्च करेगी फोन

Weibo पर Realme VP Chase Xu ने एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है जो अपकमिंग फोन में डेडीकेटेड कैमरा बटन को दिखा रहा है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 सितंबर 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Realme अपने अपकमिंग फोन में कैमरा कंट्रोल बटन देने वाली है
  • खुलासा कंपनी ने एपल की नई सीरीज लॉन्च से पहले ही कर दिया था
  • अपकमिंग Realme GT 7 Pro में नहीं शामिल होगा यह फीचर

Realme अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में iPhone 16 के कैमरा बटन को क्लोन करने जा रही है।

Photo Credit: Weibo/Chase Xu

iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हुई थी जिसमें कंपनी ने अबकी बार एक खास कैमरा बटन दिया है। एपल की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज में यह बटन Camera Control के नाम से जाना जाता है। अब चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। iPhone 16 में मिलने वाले टच सेंसिटिव बटन की तरह ही Realme भी अपने अपकमिंग फोन में ऐसा ही कैमरा कंट्रोल बटन देने वाली है, जिसका खुलासा कंपनी ने एपल की नई सीरीज लॉन्च से पहले ही कर दिया था। आइए जानते हैं कैसा होगा यह फोन। 

Realme अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में iPhone 16 के कैमरा बटन का क्लोन पेश करने जा रही है। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Realme VP Chase Xu की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें एक वीडियो को दिखाया गया है जो रियलमी के किसी आने वाले स्मार्टफोन में एक डेडीकेटेड कैमरा बटन के बारे में है। वीडियो में दिखाया गया है कि यूजर्स कैसे एक बटन प्रेस करके कैमरा को लॉन्च कर सकते हैं। कैमरा ऐप लोड होने के बाद फिर इसी बटन को जूम-इन और जूम-आउट करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, और उसके बाद बटन प्रेस करने पर इसी से इमेज कैप्चर हो सकेगी। 
Advertisement

Realme GT 7 Pro कंपनी का अगला स्मार्टफोन होने वाला है। लेकिन इस स्मार्टफोन में यह फीचर नहीं मिलेगा। यह किसी और अपकमिंग फोन में शामिल होने वाला है जो कि कंपनी का एक फ्लैगशिप मोबाइल होगा। रियलमी अक्सर इसी तरह के फीचर्स अपने डिवाइसेज में लाती रहती है जो एपल स्मार्टफोन्स के फीचर्स से मेल खाते हैं। 

इससे पहले कंपनी ने Realme C55 को लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी का पहला ऐसा फोन था जिसमें Apple के Dynamic Island सॉफ्टवेयर फीचर को क्लोन किया गया था। रियलमी ने अपने फोन में इसे Mini Capsule के नाम से लॉन्च किया था। एपल फोन की तरह ही इसमें भी कई नोटिफिकेशंस जैसे स्टेप्स काउंट, वेदर और चार्जिंग स्टेटस आदि को देखा जा सकता है। हालांकि यह किसी थर्ड पार्टी एप्स को सपोर्ट नहीं करता है। अब देखना होगा कि Realme कैमरा कंट्रोल बटन को कौन से स्मार्टफोन के साथ पेश करने वाली है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.