Realme Smartwatch भारत में लॉन्च से दूर नहीं, दिखने में होगा ऐसा...

Realme Smartwatch के अलावा सेठ ने यह भी पुष्टि की है कि Realme 6 Pro का पर्पल वेरिएंट जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है और यह भी कि कंपनी रियलमी ब्लूटूथ स्पीकर पर भी काम कर रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 मार्च 2020 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme Smartwatch का डिज़ाइन ऐप्पल वॉच से प्रेरित है
  • Realme 6 Pro के कुछ फीचर्स अपडेट के जरिए रियलमी 6 को दिए जाएंगे
  • रियलमी 6 प्रो पर्पल रंग के विकल्प में भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा

Realme 6 Pro पर्पल कलर वेरिएंट भी जल्द ही भारत में लॉन्च होगा

Realme Smartwatch भारत में जल्द लॉन्च होगा और यह खबर पिछले कुछ समय से ऑनलाइन घूम रही है। हालांकि जो हम नहीं जानते थे, वह है कि यह स्मार्टवॉच दिखने में कैसी होगी, लेकिन अब Realme India के सीईओ माधव सेठ ने यूट्यूब पर लेटेस्ट #AskMadhav एपिसोड में कंपनी के आगामी स्मार्टवॉट के डिज़ाइन की झलक दिखाई। सेठ ने बताया कि रियलमी स्मार्टवॉच को बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस पूरे वीडियो के दौरान माधव सेठ ने इस वॉच को अपनी कलाई पर पहना हुआ था और लगता है कि कंपनी ने इस स्मार्टवॉच के लिए Apple Watch Series से काफी डिज़ाइन प्रेरणा ली है। Realme स्मार्टवॉच में एक चौकोर आकार का डायल और एक काला पट्टा है। सेठ ने यह भी पुष्टि की है कि Realme 6 Pro का पर्पल वेरिएंट जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है और यह भी कि कंपनी रियलमी ब्लूटूथ स्पीकर पर भी काम कर रही है।

सेठ को #AskMadhav एपिसोड वीडियो में आगामी Realme Smartwatch पहने हुए देखा गया है, लेकिन रियलमी इंडिया के सीईओ ने स्मार्टवॉच के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। सेठ ने खुलासा किया है कि रियलमी 6 प्रो बहुत जल्द एक लाइटनिंग पर्पल रंग विकल्प में आएगा। इस नए वीडियो में एक व्हाइट कलर विकल्प भी देखा गया है और हम भविष्य में भी इसके लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं।

Realme 6 Pro के खास फीचर्स जैसे फ्रंट कैमरा स्लो मोशन और UIS को भी Realme 6 यूजर्स के लिए अप्रैल में अपडेट के जरिए जारी करने की पुष्टि की गई है। हालांकि, Nightscape 3.0 और Tripod मोड को किसी भी मौजूदा Realme फोन में रोल आउट नहीं किया जाएगा।

रियलम बैंड की बात करें तो सेठ कहते हैं कि कॉल नोटिफिकेशन बग को ठीक कर दिया गया है और भविष्य में इसके लिए कुछ नए वॉच फेस भी जारी किए जाने हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि कंपनी ब्लूटूथ स्पीकर पर भी काम कर रही है और भविष्य में इसे लेकर अधिक जानकारी साझा की जाएगी।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.