Realme के दो फोन TENAA पर लिस्ट, 6,000 एमएएच बैटरी वाले फोन को मिला सर्टिफिकेशन

RMX2141 मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन का डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9एमएम और भार 202 ग्राम है। इसमें 6.57 इंच डिस्प्ले के साथ 2400x1080 स्क्रीन रिजॉल्यूशन मौजूद होगा। इसमें 4,100 एमएएच बैटरी क्षमता हो सकती है।

Realme के दो फोन TENAA पर लिस्ट, 6,000 एमएएच बैटरी वाले फोन को मिला सर्टिफिकेशन

Realme के दोनों फोन में 4,100 एमएएच बैटरी होने की जानकारी

ख़ास बातें
  • Realme के दोनों फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे
  • 6,000 एमएएच बैटरी क्षमता वाले फोन की ओर मिला इशारा
  • रियलमी एक्स50 के पक्ष में माहौल बना रही है कंपनी
विज्ञापन
TENAA वेबसाइट पर Realme के दो अज्ञात फोन RMX2141 और RMX2052 लिस्ट हुए हैं। दोनों ही फोन का डाइमेंशन, डिस्प्ले साइज़ और बैटरी क्षमता एक जैसी है। इसके अलावा इन रियलमी स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी हासिल नहीं हुई है, लेकिन इन स्मार्टफोन की तस्वीर में दिखा है कि इन दोनों ही फोन में डुअल सेल्फी कैमरा कैप्सूल शेप के होल-पंच डिस्प्ले के साथ दिया जाएगा। इससे पहले RMX2142 स्मार्टफोन TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। उस वक्त माना जा रहा था कि RMX2141 और RMX2142 फोन Realme X3 के दो वेरिएंट होंगे। RMX2052 को लेकर खबर थी कि यह स्मार्टफोन Realme X50 Youth Edition होगा।

लिस्ट हुए RMX2141 और RMX2052 फोन में कई समानताएं हैं, जैसे कि डिज़ाइन, डाइमेंशन और बैटरी क्षमता इत्यादि। लेकिन वज़न में RMX2141 फोन 10 ग्राम ज्यादा भारी है। फिलहाल इन दोनों ही फोन के अधिकारिक नाम के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है, लेकिन GSMArena के अनुसार दोनों रियलमी फोन Realme X50m 5G पर आधारित हो सकते हैं, जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था। इससे पहले की जानकारी में बताया जा रहा था कि RMX2141 और RMX2142 स्मार्टफोन Realme X3 के दो वेरिएंट होंगे। इसके अलावा RMX2052 को Realme X50 Youth Edition के नाम से जाना जा सकता है।

याद दिला दें, रियलमी एक्स3 की जानकारी पिछले हफ्ते Realme India के सीईओ माधव सेठ ने Realme X3 के कैमरे से 60x ज़ूम फीचर और स्टारी मोड इस्तेमाल करने की जानकारी दी थी। हालांकि, पिछली सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन RMX2086 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट था। संभावना है कि RMX2141 और RMX2142 मॉडल नंबर के स्मार्टफोन दूसरे मार्केट के लिए हों।

RMX2141 मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन का डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9एमएम और भार 202 ग्राम है। इसमें 6.57 इंच डिस्प्ले के साथ 2400x1080 स्क्रीन रिजॉल्यूशन मौजूद होगा। इसमें 4,100 एमएएच बैटरी क्षमता हो सकती है। कलर ऑप्शन में आपको व्हाइट, ग्रे और ब्लू रंग मिलेंगे। RMX2052 फोन का भी यही डाइमेंशन है, लेकिन इसका भार 192 ग्राम है। डिस्प्ले, बैटरी व कलर ऑप्शन भी दोनों ही फोन के एक जैसे हैं।

इसके अलावा, TUV Rheinland सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ 6,000 एमएएच क्षमता वाला BLP793 बैटरी पैक भी ऑनलाइन सामने आया है। टिप्सटर मुकुल शर्मा और @_the_tech_guy ने यह सर्टिफिकेशन अपडेट ट्विटर पर साझा किया है। हालांकि, एक बार फिर यह साफ नहीं हुआ कि यह कौन-सा फोन है जो इतने बड़ी बैटरी पैक के साथ आने वाला है। Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन भारत में सोमवार को लॉन्च हुए हैं, जिनकी बैटरी क्षमता 5,000 एमएएच है। Realme X3 में यह बैटरी क्षमता दी जा सकती है, लेकिन यदि RMX2141 और RMX2142 ही रियलमी एक्स3 के वेरिएंट हुए, तो TENAA लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 4,100 एमएएच बैटरी के साथ आने वाले हैं। इसका मतलब यह है कि हमें अधिकारिक नाम घोषित होने से पहले इन फोन के बारे में जानने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 6, Realme, RMX2141, RMX2052, TENAA, TUV Rheinland
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »