Realme के नए स्मार्टफोन में होगा एआई से लैस क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Weibo पर Realme द्वारा पोस्ट किया गया नया टीज़र बताता है कि आगामी फोन में पीछे की तरफ एक क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है। टीज़र इशारा देता है कि कैमरों को एक आयताकार मॉड्यूल में सेट किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जुलाई 2020 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन को फिर किया टीज़
  • Realme RMX2121 मॉडल नंबर से हाल ही में TENAA पर हो चुका है लिस्ट
  • आगामी रियलमी डिवाइस को माना जा रहा है Realme X3 Pro

क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस होगा आगामी Realme डिवाइस

Realme ने चीनी बाज़ार में अपने नए डिवाइस के लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है। इस फोन के पिछले टीज़र ने इशारा दिया था कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले होगा और अब चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर प्रकाशित हुए टीज़र से पचा चलता है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसे एल-आकार में सेट किया गया है।  यह क्वाड कैमरा सेटअप एक आयताकार मॉड्यूल के अंदर सेट होगा। यह डिवाइस Realme RMX2121 फोन है जिसे हाल ही में TENAA पर लिस्ट किया गया था।

Weibo पर चीनी ब्रांड द्वारा पोस्ट किया गया नया टीज़र बताता है कि आगामी फोन में पीछे की तरफ एक क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है। टीज़र इशारा देता है कि कैमरों को एक आयताकार मॉड्यूल में सेट किया जाएगा, जिसमें तीन सेंसर एक लाइन में रखे गए हैं और एक चौथा सेंसर टॉप सेंसर के दायीं ओर सेट होगा। टीज़र से यह भी पता चलता है कि एक एलईडी फ्लैश को आयताकार मॉड्यूल के अंदर ही रखा गया है। रियलमी फोन के इस टीज़र में मॉड्यूल में 'AI camera' भी लिखा हुआ है, जो कैमरा सॉफ्टवेयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मौजूदगी का सुझाव देता है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया कि एक पिछले टीज़र में सुझाव दिया गया था कि यह Realme डिवाइस होल-पंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। रियलमी के सीएमओ Xu Qi Chase ने डिवाइस से लिए गए स्क्रीनशॉट को साझा किया, जो फोन में 5G कनेक्टिविटी की मौजूदगी की पुष्टि करता था। इसी स्क्रीनशॉट से पता चला था कि इसमें ओप्पो का Breeno डिजिटल असिस्टेंट भी मौजूद होगा।

उम्मीद की जा रही है कि यह रियलमी डिवाइस वही डिवाइस है, जो पिछले महीने TENAA डेटाबेस में Realme RMX2121 मॉडल नंबर से सामने आया था। TENAA पर साझा की गई तस्वीरों में फोन के पीछे समान एल-आकार का क्वाड कैमरा सेटअप और स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने पर होल-पंच कटआउट दिखाया गया था। अब तक, इस डिवाइस को Realme X3 Pro माना जा रहा है, लेकिन रियलमी इस डिवाइस को पूरी तरह से अलग नाम के साथ पेश कर सकती है। अब टीज़र आना शुरू हो गए हैं, ऐसे में निकट भविष्य में हम इस फोन की अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X3 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.