Realme XT को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर होंगे कैमरे

Realme XT: रियलमी एक्सटी के लिए जारी किए गए अपडेट के चेंजलॉग में लिखा है कि यह फोटो की क्वालिटी बेहतर करता है। इसमें सितंबर का सिक्योरिटी पैच भी है।

Realme XT को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर होंगे कैमरे

Realme XT Update: रियलमी एक्सटी को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर होंगे कैमरे

ख़ास बातें
  • रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आता है
  • Realme XT के तीन वेरिएंट मार्केट में कराए गए हैं उपलब्ध
  • 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है रियलमी एक्सटी में
विज्ञापन
Realme XT Update: Realme के पहले 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन Realme XT को अभी लॉन्च हुए हफ्ते भर का वक्त भी नहीं गुजरा है और इसे पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिल गया है। Realme ने इस फोन के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट कर दिया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट अपने साथ लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। साथ में कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर होने की भी बात की गई है।

Realme ने भारत में रियलमी एक्सटी के लिए ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। रियलमी एक्सटी भारत में 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन भी है। अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX1921EX_11_A.10 है। यह 207 एमबी का है। हमारे रियलमी एक्सटी रिव्यू यूनिट को यह अपडेट मिल चुका है।

रियलमी एक्सटी के लिए जारी किए गए अपडेट के चेंजलॉग में लिखा है कि यह फोटो की क्वालिटी बेहतर करता है। इसमें सितंबर का सिक्योरिटी पैच भी है। प्रतीत होता है कि ओटीए अपडेट को फेज के आधार पर रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपने हाल ही में रियलमी एक्सटी को खरीदा है और आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स > सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।


Realme XT price in India

रियलमी एक्सटी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Realme XT specifications

रियलमी एक्सटी में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन का फ्रंट और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रियलमी का चार रियर कैमरों वाला लेटेस्ट हैंडसेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी एक्सटी के तीन वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी।

अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है।

फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme XT यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। निचले हिस्से पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक और लाउडस्पीकर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन  158.7x75.16x8.55 मिलीमीटर है और वज़न 183 ग्राम। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस + ग्लोनास शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks, good build
  • Good set of cameras
  • Strong overall performance
  • Good battery life, quick charging
  • कमियां
  • Camera app lacks some basic features
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme XT
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  3. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  5. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  6. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  7. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  8. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  9. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  10. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »