Realme की फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, Samsung से होगा मुकाबला 

Realme के वाइस प्रेसिडेंट Madhav Sheth ने ट्विटर पर कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए लोगों से उनकी पसंद के बारे में पूछा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मार्च 2023 21:15 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में Samsung, Vivo, Oppo, Tecno, और Xiaomi पहले से मौजूद हैं
  • Realme ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की कोई स्पेसिफिकेशंस नहीं बताई हैं
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में फ्लिप और फोल्ड डिवाइसेज शामिल हैं

फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में Samsung, Vivo, Oppo, Tecno, और Xiaomi पहले से मौजूद हैं। 

Realme के वाइस प्रेसिडेंट Madhav Sheth ने ट्विटर पर कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए लोगों से उनकी पसंद के बारे में पूछा है। उन्होंने कंपनी के अगले प्रोडक्ट के तौर पर फ्लिप या फोल्डेबल स्मार्टफोन के विकल्प को चुनने को कहा है। उन्होंने संकेत दिया कि कंपनी इनमें से एक या दोनों पर कार्य कर रही है। कंपनी ने इससे पहले कोई फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है। Realme ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की कोई स्पेसिफिकेशंस नहीं बताई हैं। इसकी सहयोगी फर्म OnePlus ने हाल ही में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया था, जिसे इस वर्ष की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने हाल ही में इस सेगमेंट में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 लॉन्च किए थे। फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में सुधार और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ती डिमांड के कारण कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी इस सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। Huawei, Motorola और Xiaomi ने नए फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। Huawei के पास इस सेगमेंट में Mate X और Mate X2, Xiaomi के पास  Mix Fold 2 मौजूद हैं। 

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की ग्लोबल शिपमेंट्स बढ़कर लगभग 1.85 करोड़ यूनिट्स पर पहुंच सकती हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 1.28 करोड़ यूनिट्स का था। फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में फ्लिप और फोल्ड डिवाइसेज शामिल हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Trendforce की रिपोर्ट में बताया गया था कि इस सेगमेंट में सैमसंग की हिस्सेदारी पिछले वर्ष लगभग 82 प्रतिशत की थी। कंपनी ने पिछले वर्ष इस सेगमेंट में Samsung Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 को लॉन्च किया था। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ने के साथ ही हिंजेज की मार्केट भी बढ़ी है। इस वर्ष हिंजेज की मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 14.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 50 करोड़ डॉलर से अधिक पर पहुंच सकती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में अधिकतर टियरड्रॉप शेप या U शेप वाले हिंजेज का इस्तेमाल होता है। सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स में U शेप वाले हिंजेज इस्तेमाल किए जाते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.