Realme RMX1833 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

रियलमी ब्रांड के एक स्मार्टफोन को लोकप्रिय बेंचमार्क साइट पर कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। चीनी कंपनी के इस स्मार्टफोन को हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है।

Realme RMX1833 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Realme 1 में हुआ है हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • नए रियलमी हैंडसेट में 4 जीबी रैम के साथ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है
  • लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Slashleaks द्वारा दी गई
विज्ञापन
रियलमी ब्रांड के एक स्मार्टफोन को लोकप्रिय बेंचमार्क साइट पर कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। चीनी कंपनी के इस स्मार्टफोन को हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। याद रहे कि इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल Realme 1 फोन में हुआ है। Realme ने मार्केट में अब तक कुल चार स्मार्टफोन उतारे हैं। इनमें से सिर्फ एक स्मार्टफोन मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि बाकी तीन हैंडसेट स्नैपड्रैगन चिपसेट वाले हैं। गौर करने वाली बात है कि इस लिस्टिंग से हैंडसेट के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन इसके Realme 3 होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर को लॉन्च किए जाने वक्त Realme ने ऐलान किया था कि वह इस प्रोसेसर के साथ दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस बीच RMX1833 मॉडल नंबर वाले Realme हैंडसेट को गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह ऑक्टा-कोर 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, कंपनी ने Realme 2, Realme C1 और Realme 2 Pro में स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
 
realme

मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के अलावा गीकबेंच लिस्टिंग से इस रियलमी फोन के कुछ और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं। स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ आएगा और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस होगा। लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Slashleaks द्वारा दी गई। बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, इस रियलमी हैंडसेट को सिंगल कोर टेस्ट में 1560 और मल्टी कोर टेस्ट में 5926 का स्कोर मिला।

फिलहाल, इस Realme स्मार्टफोन के बारे में बहुत जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने हाल ही में इशारा दिया था कि मार्केट में जल्द ही ओप्पो की वूक चार्जिंग तकनीक से लैस एक रियलमी स्मार्टफोन लाया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, MediaTek Helio P60 SoC, MediaTek Helio P60, Geekbench
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »