Realme पेश करेगी 6,000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन, टीज़र ज़ारी

Realme के अलावा प्रतिद्वंदी ब्रांड Samsung को लेकर भी जानकारी हासिल हुई थी कि वह इन दिनों आगामी Galaxy M21 पर काम कर रही है, जिसमें भी 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

Realme पेश करेगी 6,000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन, टीज़र ज़ारी

100 वॉट+ फास्ट चार्जर भी पेश कर सकती है Realme

ख़ास बातें
  • हाल में रियलमी बैटरी को प्राप्त हुआ था TUV Rheinland सर्टिफिकेशन
  • रियलमी ने लॉन्च की तारीख से नहीं उठाया पर्दा
  • Realme जल्द ही नया 5जी लाइनअप भी पेश कर सकती है
विज्ञापन
Realme शायद इन दिनों अपने नए स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है, जिसमें 6,000 एमएएच बैटरी दी जाएगी। चीनी टेक कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़र के जरिए आगामी फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी दी। हालांकि, इस पोस्ट में 6,000 एमएएच बैटरी के अलावा ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया गया है, जिसमें 'Coming soon' लिखा गया है। इसके अलावा हाल ही में एक टिप्सटर ने जानकारी साझा की थी कि रियलमी इन दिनों एक नई सीरीज़ पर काम कर रही है, जिसमें 5जी से संबधित समस्याओं में सुधार किया जाएगा, जैसे कि बैटरी परफॉर्मेंस आदि। हालांकि, यह वही फोन है या नहीं, इसका खुलासा फिलहाल कंपनी ने नहीं किया है।

Realme Indonesia के मार्केटिंग डायरेक्टर Palson Yi ने इंस्टाग्राम के जरिए एक तस्वीर साझा की है। ऐलान किया गया है कि नया रियलमी फोन 6,000 एमएएच बैटरी के साथ जल्द दस्तक देने वाला है। Yi ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि फैन्स 'बड़ी बैटरी' के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने बताया कि रियलमी जल्द ही एक ऐसे स्मार्टफोन को पेश करने वाली है जिसमें नई बैटरी टेक्नोलॉजी पेश की जाएगी। यह रियलमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जो 6,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा ब्रांड के जरिए कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

मई में 6,000 एमएएच क्षमता वाला बैटरी पैक भी सामने आया था, जिसका मॉडल नंबर BLP793 था। खबर थी कि इस बैटरी पैक को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। उसके बाद से इस नई बैटरी टेक्नोलॉजी से संबंधित अन्य कोई नई रिपोर्ट व जानकारी सामने नहीं आई है। यह लेटेस्ट जानकारी है, जो आज सामने आई है।

रियलमी के अलावा प्रतिद्वंदी ब्रांड Samsung को लेकर भी जानकारी हासिल हुई थी कि वह इन दिनों आगामी Galaxy M21 पर काम कर रही है, जिसमें भी 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

वहीं, एक जाने-माने टिप्सटर के वीबो पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी कि इन दिनों रियलमी नए 5जी स्मार्टफोन लाइनअप पर काम कर रही है, जिसमें 5जी से संबधित समस्याओं में सुधार किया जाएगा, जैसे कि बैटरी परफॉर्मेंस। हालांकि, चीनी टेक कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, और न ही इस फोन व इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकरी सार्वजनिक हुई है।

पिछले हफ्ते टिप्सटर ने दावा किया था कि रियलमी इन दिनों 100 वॉट+ फास्ट चार्जर पर काम कर रही है, जो कि तीन मिनट में 4,000 एमएएच+ की बैटरी को एक तिहाई चार्ज करने में सक्षम होगा। इसके अलावा टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि नए चार्जर को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE vs OnePlus 15 vs Google Pixel 10: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Oppo Reno 16 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Sony Xperia 1 VIII के लॉन्च की तैयारी, 6.5 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
  5. Samsung Galaxy A27 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo X300 FE भारत में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X300 Ultra Launched in India: 200MP ट्रिपल कैमरा और 6600mAh बैटरी वाला कैमरा-सेंट्रिक फोन
  8. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  9. Google Pixel 10 मिल रहा 20 हजार सस्ता! Flipkart सेल में सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »