Realme ने Snapdragon 7 Gen 4 और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ P4 Pro 5G किया लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme P4 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme P4 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme P4 Pro 5G में 50MP फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। P4 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 7,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Realme P4 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme P4 Pro 5G Price

Realme P4 Pro 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। यह फोन बर्च वुड, डार्क ओक वुड और मिड नाइट आईवी कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंक ऑफर में 3,000 रुपये डिस्काउंट और 2,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इस फोन की पहली सेल 27 अगस्त दोपहर, 12 बजे से शुरू होगी।

Advertisement

Realme P4 Pro 5G Specifications

Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में Adreno जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB/12GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB/512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो P4 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.27 मिमी, चौड़ाई 76.16 मिमी, मोटाई 7.68 मिमी और  वजन 189 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 और IP66 रेटिंग से लैस है।

Advertisement

Realme P4 Pro 5G की कीमत कितनी है?

Realme P4 Pro 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है।

Realme P4 Pro 5G में कैसी बैटरी है?

Realme P4 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Advertisement

Realme P4 Pro 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Realme P4 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme P4 Pro 5G में कैसा कैमरा है?

Realme P4 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  10. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.