Realme P2 Pro आया गीकबेंच पर नजर, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Realme P2 Pro मॉडल नंबर RMX3987 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जिसे सिंगल-कोर टेस्ट में 866 प्वाइंट और मल्टीकोर टेस्ट में 2811 प्वाइंट मिले हैं।

Realme P2 Pro आया गीकबेंच पर नजर, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Photo Credit: Realme

Realme P1 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme P2 Pro मॉडल नंबर RMX3987 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।
  • Realme P2 Pro में 12GB RAM के साथ Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Realme P2 Pro में पंच होल कटआउट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
विज्ञापन
Realme 13 सितंबर को भारत में अपने नए P सीरीज स्मार्टफोन Realme P2 Pro को लॉन्च करने के लिए तैयार है। आधिकारिक लॉन्च से पहले स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आया है, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। यहां हम आपको Realme P2 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme P2 Pro Specifications


Realme P2 Pro मॉडल नंबर RMX3987 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जिसे सिंगल-कोर टेस्ट में 866 प्वाइंट और मल्टीकोर टेस्ट में 2811 प्वाइंट मिले हैं। इसमें 12GB RAM के साथ Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को पहले ही भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा सर्टिफाइड किया जा चुका है, जिससे भारत में इसके आगामी लॉन्च का पता चला था। Realme ने पहले टीज किया था कि Realme P2 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच होल कटआउट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। स्मार्टफोन में गोल्डन रिंग के साथ एक खास ओवल शेप का कैमरा मॉड्यूल होगा, जो अन्य 2024 Realme मॉडल जैसा होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ ड्यूल कैमरा सिस्टम शामिल होने की उम्मीद है। Realme का दावा है कि यह 80W अल्ट्रा चार्जिंग सपोर्ट वाला अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन होगा। ऐसा कहा जाता है कि 5 मिनट की चार्जिंग में 1.5 घंटे की गेमिंग, 24 घंटे का म्यूजिक या 3.5 घंटे की फिल्म व्यू प्रदान करता है। Realme P2 Pro की कीमत 20 हजार रुपये से कम होने की संभावना है।

Realme ने इसके अलावा भारत में Realme Buds N1 TWS इयरफोन लॉन्च किया है। Buds N1 में सिलिकॉन टिप्स के साथ में 12.4 मिमी बेस ड्राइवर दिए गए हैं। ईयरबड्स IP55 से लैस हैं, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। टच कंट्रोल के साथ इन-ईयर डिजाइन ईयरबड्स 46db हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसलेशन और एआई-एन्हांस्ड कॉल रिडक्शन शामिल है। शानदार साउंड के लिए स्पेटियल ऑडियो के साथ ईयरबड्स 40 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं, वहीं प्रति चार्ज के साथ 9 घंटे बैटरी चलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »