Realme P2 Pro आया BIS पर नजर, 12GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च

Realme P2 Pro 4 में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज में टॉप वेरिएंट शामिल होगा।

Realme P2 Pro आया BIS पर नजर, 12GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Realme

Realme P1 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme बाजार में Realme P2 Pro को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है।
  • Realme P2 Pro चार स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आ सकता है।
  • Realme P2 Pro की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Realme बाजार में Realme P2 Pro को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। ब्रांड ने कुछ महीनों पहले P1 और P1 Pro को लॉन्च किया था। आगामी स्मार्टफोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। यहां हम आपको Realme P2 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

लिस्टिंग में स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3987 के साथ नजर आया है, लेकिन फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, अब यह लगभग कंफर्म हो चुका है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme P2 Pro 4 स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आ सकता है। इनमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज में टॉप वेरिएंट शामिल होगा। स्मार्टफोन कलर ऑप्शन के मामले में चेमलेन ग्रीन और ईगल ग्रे कलर होने की भी अफवाह है।

कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन P1 Pro की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जिसके आधार पर उम्मीद कर सकते हैं कि P2 Pro की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद POCO X6, iQOO Z9 और CMF Phone 1 को टक्कर देगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं। हालांकि, अभी तक रियलमी ने Realme P2 Pro के आगमन की पुष्टि नहीं की है। आने वाले समय में रियलमी के आगामी स्मार्टफोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »