Realme के नए V-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च से पहले यहां आए नजर, जानें सबकुछ

Realme के नए स्मार्टफोन में एक सेंटर्ड पंच-होल डिस्प्ले और एक फ्लैट स्क्रीन दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Realme के नए स्मार्टफोन काफी हद तक Realme 11 5G के जैसे लग रहे हैं।
  • Realme फोन में एक सेंटर्ड पंच-होल डिस्प्ले और एक फ्लैट स्क्रीन दी गई है।
  • Realme के नए स्मार्टफोन के पीछे एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है।

Realme स्मार्टफोन में दो कैमरे होंगे।

Photo Credit: ithome

Realme कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हाल ही में मॉडल नंबर RMX3781 और RMX3783 के साथ दो नए Realme स्मार्टफोन चीन की TENAA वेबसाइट पर नजर आए हैं। रिपोर्ट्स में पता चला है कि फोन चीनी बाजार में वी-सीरीज फोन के तौर पर आएगा, लेकिन लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं। आइए रियलमी के आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


Realme के आगामी स्मार्टफोन की कीमत!


Realme V सीरीज एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत करीब 1,000 युआन (करीब 11,537 रुपये) से शुरू होती हैं। Realme V30 की कीमत 1,099 युआन (करीब 12,682 रुपये) से शुरू होती है और Realme V20 की कीमत 999 युआन (करीब 11,528 रुपये) से शुरू होती है। ऐसे में संभावना है कि रियलमी के आगामी वी-सीरीज समार्टफोन की कीमत भी इसी प्रकार होगी।


Realme स्मार्टफोन हुए लिस्ट


Realme के नए स्मार्टफोन काफी हद तक Realme 11 5G के जैसे लग रहे हैं जो कि इस महीने की शुरुआत में ताइवान में लॉन्च हुआ था। TENAA रेंडरर्स से पता चला है कि स्मार्टफोन में एक सेंटर्ड पंच-होल डिस्प्ले और एक फ्लैट स्क्रीन दी गई है। फोन के पीछे एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो कैमरे और एक एलईडी फ्लैश शामिल है। फोन के रियर में Realme की ब्रांडिंग भी दी गई है।


Advertisement
Realme 11 से मिलता-जुलता


Realme के आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन Realme 11 जैसा है, जिसमें Dimensity 6100+ प्रोसेसर, 2TB स्टोरेज बढ़ाने की क्षमता और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5000mAh बैटरी दी गई है। फोन में 6.72 इंच की एलसीडी डिस्प्ले भी है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120hz और स्क्रीन सैंपलिंग रेट 240Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 100 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा रियर कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक 3.5mm हेडफोन जैक और NFC सपोर्ट शामिल है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme Smartphone, Realme, Realme 11, Realme V Series, Tenaa, China

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.