Geekbench पर Snapdragon 750G के साथ दिखा Realme का नया स्मार्टफोन

Geekbench ने इस रियलमी फोन को मॉडल नम्बर RMX3161 के साथ लिस्ट किया है। जिसके मुताबिक फोन में Qualcomm Snapdragon 750G SoC होगा

Geekbench पर Snapdragon 750G के साथ दिखा Realme का नया स्मार्टफोन

RMX3161 मॉडल नम्बर Realme की तरफ से आने वाला अगला स्मार्टफोन हो सकता है।

ख़ास बातें
  • Snapdragon 750G के साथ दिखा रियलमी का यह मॉडल नम्बर
  • Geekbench के अलावा TEENA पर भी हो चुका है यह फोन लिस्ट
  • फोन में दिखाई देता है रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Realme RMX3161 को Geekbench पर देखा गया है। रियलमी की तरफ से आने वाला यह अगला स्मार्टफोन हो सकता है। TENAA पर कुछ महीने पहले भी इस फोन को स्पॉट किया गया था। उस वक्त माना जा रहा था कि यह स्मार्टफोन Realme Narzo 30 Pro हो सकता है। अब एक बार फिर से वही मॉडल नम्बर Geekbench पर दोबारा देखा गया है। अभी इस फोन का नाम सामने नहीं आ पाया है मगर TENAA लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन में होल-पंच डिस्पले और रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है।

Geekbench ने इस रियलमी फोन को मॉडल नम्बर RMX3161 के साथ लिस्ट किया है। जिसके मुताबिक फोन में Qualcomm Snapdragon 750G SoC होगा और इसका कोडनाम 'लीटो' है। इसकी बेस फ्रिक्वेंसी 1.8GHz  होगी और इसके सोर्स कोड के मुताबिक इसमें Adreno 619 GPU होगा। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार फोन में 8जीबी रैम हो सकती है और यह Android 11 ओएस के साथ आएगा। लिस्टिंग के मुताबिक फोन ने सिंगलकोर में 657 प्वॉइंट स्कोर किया है और मल्टीकोर में 1,940 प्वॉइंट स्कोर किया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग सबसे पहले MySmartPrice द्वारा देखी गयी थी।

TENAA पर भी इसी मॉडल नम्बर RMX3161 के साथ इस फोन को साल के फरवरी महीने में देखा गया था। उस वक्त माना जा रहा था कि यह फोन Realme Narzo 30 Pro होगा। इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग में कुछ स्पेसिफिकेशन भी बताये गये हैं। इसमें 6.5 इंच LCD डिस्पले होगा और 4,880mAh  की बैटरी होगी। इसमें 5जी और ड्यूल सिम कनेक्टिविटी होगी। इस फोन का मेजरमेंट 162.5x74.8x8.8mm बताया गया है।

TENAA पर RMX3161 के साथ जो इमेज दिखायी गयी हैं उसमें पीछे की तरफ फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। फोटो में स्क्रीन के बाएं कोने में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल दिखाई देता है। साथ ही साइड में फिंगरप्रिंट रीडर भी दिख जाता है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह Realme 8 Pro 5G  हो सकता है जिसे 22 अप्रैल को Realme 8 5G  के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फोन के लॉन्च होने तक इसके बारे में कुछ भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GeekBench, RMX3161
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »