• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Neo 7 फोन 11 दिसंबर को होगा लॉन्च; 7000mAh बैटरी, 240W चार्जिंग के साथ उड़ाएगा मिड रेंज मार्केट के होश!

Realme Neo 7 फोन 11 दिसंबर को होगा लॉन्च; 7000mAh बैटरी, 240W चार्जिंग के साथ उड़ाएगा मिड-रेंज मार्केट के होश!

Realme Neo 7 की कीमत को भी लीक किया जा चुका है, जिसमें दावा किया गया था कि इसे चीन में CNY 2,499 (लगभग 29,100 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जाएगा।

Realme Neo 7 फोन 11 दिसंबर को होगा लॉन्च; 7000mAh बैटरी, 240W चार्जिंग के साथ उड़ाएगा मिड-रेंज मार्केट के होश!

Photo Credit: Realme

Realme Neo 7 को Neo 6 (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल को चीन में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट से लैस हो सकता है फोन
  • इसे AnTuTu टेस्ट में 2 मिलियन से अधिक का स्कोर मिल चुका है
विज्ञापन
Realme Neo 7 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। पिछले कुछ महीनों में फोन के स्पेसिफिकेशन्स और इनके डिजाइन को लीक किया जा चुका है। हालांकि, अब मुख्य डिटेल कंपनी की ओर से आई है। नए स्मार्टफोन के लॉन्च में अब कुछ दिनों का समय बचा है। फोन को पहले AnTuTu बेंचमार्क पर 20 लाख से ज्यादा स्कोर के साथ लिस्टेड देखा जा चुका है। इसमें 6500mAh से ज्यादा क्षमता का बैटरी पैक मिल सकता है। वहीं, कुछ अफवाहों ने 7,000mAh की संभावना तक जताई है। इसमें 240W चार्जिंग आउटपुट मिलने की भी खबर है।

चीन में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, वीबो पर अपने आधिकारिक चैनल के जरिए Realme ने अपकमिंग Neo 7 की लॉन्च डेट कंफर्म की। कंपनी ने बताया कि अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल को चीन में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। चीन के लोकल समय के हिसाब से लॉन्च इवेंट शाम 4 बजे शुरू होगा। कंपनी का कहना है कि इसमें फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस और जबरदस्त ड्यूरेबिलिटी मिलेगी और यह मिड-रेंज मार्केट को हिला डालेगा!

अबी तक Realme ने अपकमिंग हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स को टीज करना शुरू नहीं किया है। हालिया लीक्स की मानें तो इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट मिलेगा। बैटरी पैक के 7,000mAh होने की उम्मीद है। जैसा कि हमने बताया, फोन को AnTuTu टेस्ट में 2 मिलियन से अधिक का स्कोर मिल चुका है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68-रेटेड रेट किए जाने का अनुमान लगाया गया है।  एक अन्य लीक में बताया गया था कि फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला पैनल मिलेगा। वहीं, इसकी मोटाई 8.5mm हो सकती है।

वहीं, Realme Neo 7 की कीमत को भी कंफर्म किया जा चुका है, जिसमें बताया गया था कि इसे चीन में CNY 2,499 (लगभग 29,100 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »