48MP कैमरा और 5,000mAH बैटरी के साथ Realme Narzo 30 लॉन्च, जानें कीमत

Realme Narzo 30 फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM 799 (लगभग 14,150 रुपये) है। हालांकि, कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत यह फोन सीमित समय के लिए डिस्काउंटेड कीमत RM 699 (लगभग 12,336 रुपये) में उपलब्ध करा रही है।

48MP कैमरा और 5,000mAH बैटरी के साथ Realme Narzo 30 लॉन्च, जानें कीमत

रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 की सेल 20 मई से शुरू होगी
  • रियलमी नार्ज़ो 30 में मौजूद है दो कलर ऑप्शन
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है फोन
विज्ञापन
Realme Narzo 30 स्मार्टफोन को आखिरकार मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह Realme Narzo 30 सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है, जिसमें पहले से ही Realme Narzo 30 Pro और Realme Narzo 30A स्मार्टफोन शामिल हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 30 में आपको 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता मौजूद है। कंपनी ने फोन में दो कलर ऑप्शन पेश किए हैं।
 

Realme Narzo 30 Price sale details

Realme Narzo 30 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें, तो इसे सिंगल मॉडल में पेश किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM 799 (लगभग 14,150 रुपये) है। हालांकि, कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत यह फोन सीमित समय के लिए डिस्काउंटेड कीमत RM 699 (लगभग 12,336 रुपये) में उपलब्ध करा रही है। रियलमी नार्ज़ो 30 फोन की सेल 20 मई से मलेशिया में ऑनलाइन शुरू की जाएगी, जिसे Shopee के जरिए खरीदा जा सकेगा। जैसे कि हमने बताया यह फोन आपको दो कलर ऑप्शन में मिलेगा, वो हैं रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर।
 

Realme Narzo 30 specifications

Realme Narzo 30 फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 6 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए भी बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नार्ज़ो 30 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है, वहीं 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, जीपीए, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 30वॉट डार्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good display
  • Attractive design
  • Powerful processor
  • Good battery life and fast charging
  • Smooth software experience
  • कमियां
  • Lacks an ultra-wide-angle camera
  • Average camera performance
  • Lots of preinstalled apps
  • Only passable video quality
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »