5,000mAh बैटरी से लैस Realme Narzo 30 फोन 18 मई को होगा लॉन्च, वीडियो ऑनलाइन लीक...

Realme Narzo 30 फोन Narzo 30 सीरीज़ की तीसरा स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें पहले से ही Narzo 30A और Narzo 30 Pro 5G स्मार्टफोन शामिल है। कहा जा रहा है कि यह फो 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस होगा।

5,000mAh बैटरी से लैस Realme Narzo 30 फोन 18 मई को होगा लॉन्च, वीडियो ऑनलाइन लीक...

फोन में मिलेगा 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 नार्ज़ो 30 सीरीज़ का तीसरा फोन होगा
  • रियलमी नार्ज़ो 30 में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले
  • फोन की की लॉन्च तारीख Realme Malaysia साइट पर हुई पोस्ट
विज्ञापन
Realme Narzo 30 स्मार्टफोन 18 मई को लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। इसके अलावा, नए स्मार्टफोन को लेकर यह भी कंफर्म किया गया है कि यह मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर के साथ आएगा। इससे अलग, एक हैंड्स-ऑन वीडियो भी यूट्यूब पर साझा की गई है, जिसमें रियलमी नार्ज़ो 30 स्मार्टफोन के डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। आगामी रियलमी फोन Narzo 30 सीरीज़ की तीसरा स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें पहले से ही Narzo 30A और Narzo 30 Pro 5G स्मार्टफोन शामिल है। कहा जा रहा है कि यह फो 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस होगा।

Realme Malaysia वेबसाइट पर Realme Narzo 30 की लॉन्च तारीख का खुलासा किया गया है। कंपनी वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह लॉन्च इवेंट 18 मई को स्थानिय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

रियलमी ने मलेशियन फेसबुक पेज पर एक टीज़र भी पोस्ट किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा। यह खुलासा पिछले महीने गीकबेंच वेबसाइट के माध्यम से भी हुआ था।

आधिकारिक जानकारी के अतिरिक्त फोन की एक हैंड्स-ऑन वीडियो Marc Yeo Tech Review के यूट्यूब चैनल पर साझा की गई है। तकरीबन 7  मिनट की इस वीडियो में कथित रियलमी नार्ज़ो 30 फोन के डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। इस वीडियो में फोन का अलग बैक पैनल डिज़ाइन देखने को मिल रहा है, जिसमें वर्टिकल स्ट्राइप्स पर ऐरो-जैसा पैटर्न दिया गया है। यह अप्रैल महीने में सामने आई  US FCC लिस्टिंग जैसा ही है। रियलमी नार्ज़ो 30 में होल-पंच डिस्प्ले के साथ पतले बेजल्स दिए जाएंगे।
 
 

Realme Narzo 30 specifications (expected)

वीडियो में संकेत मिलते हैं कि रियलमी नार्ज़ो 30 फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ कम से कम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। इसके अलावा, फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर वर्टिकली ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। यह फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा।

पुरानी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि रियलमी नार्ज़ो 30 फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 580 अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद होगी। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन 9.5mm मोटा और 185 ग्राम भारी होगा।

रियलमी नार्ज़ो 30 फोन में 4जी कनेक्टिविटी दी जा सकती है। हालांकि, Realme India और Europe के वाइस प्रेसिडेंट माधव सेठ ने हाल ही में पुष्टि की थी कि रियलमी नार्ज़ो 30 फोन में 5जी मॉडल भी मिलेगा।  

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि रियलमी नार्ज़ो 30 फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good display
  • Attractive design
  • Powerful processor
  • Good battery life and fast charging
  • Smooth software experience
  • कमियां
  • Lacks an ultra-wide-angle camera
  • Average camera performance
  • Lots of preinstalled apps
  • Only passable video quality
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »