Realme Narzo 10A, Redmi 8, Samsung Galaxy M30: 10,000 रुपये में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन (जून 2020)

नए Realme Narzo 10A और Redmi 8 के साथ-साथ इस सेगमेंट में कई अन्य स्मार्टफोन शामिल हैं, जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस आते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जून 2020 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10A, Realme C3 समेत कई स्मार्टफोन 10,000 के अंदर बेस्ट हैं
  • इस लिस्ट में Vivo U10, Samsung Galaxy M30 स्मार्टफोन भी शामिल हैं
  • Realme U1 और Redmi 8 भी 10,000 से कम की लिस्ट में अपना रास्ता बनाते हैं

Realme Narzo 10A की भारत में कीमत 8,499 रुपये है

कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते पिछले कुछ महीनों तक हम भारतीय बाज़ार में किसी नए स्मार्टफोन की एंट्री नहीं देख पाए, लेकिन अब लॉकडाउन में मिली छूट के बाद Xiaomi, Realme समेत कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। हम आपको अकसर हर महीने बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट बताते हैं। यदि आप 15,000 रुपये से कम में अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आप हमारी लेटेस्ट जून 2020 की बेस्ट स्मार्टफोन अंडर 15,000 की लिस्ट यहां देख सकते हैं। अब यदि आपका बजट इससे कम है और आप चाहते हैं कि 10,000 रुपये से कम में आपको एक अच्छा स्मार्टफोन मिले, तो टेंशन न लें। हम जून महीने की एक ताज़ा लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आपको 10,000 रुपये से कम कीमत के कुछ अच्छे स्मार्टफोन का विकल्प मिलेगा। इस सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धा है। नए Realme Narzo 10A और Redmi 8 के साथ-साथ इस सेगमेंट में कई अन्य स्मार्टफोन शामिल हैं, जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस आते हैं।

हालांकि जीएसटी की नई बढ़ी हुई दर ने स्मार्टफोन की कीमतों को भी बढ़ाया है, जिसके चलते दुर्भाग्य से कई स्मार्टफोन 10,000 रुपये कीमत को पार कर गए। हालांकि, हमारे पास कुछ अन्य मॉडल भी हैं, जिनकी कीमत में हाल ही में कटौती की गई। ऐसे में ये सभी स्मार्टफोन हमारी लिस्ट में फिट बैठते हैं। यहां हम जून 2020 की उन सबसे अच्छे फोन की लेटेस्ट लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 10,000 रुपये करीब या उससे कम है।

 

10,000 रुपये के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन

Phones under Rs. 10,000 Gadgets 360 rating (out of 10) Price in India (as recommended)
रियलमी सी3 8 Rs. 7,999
रियलमी नार्ज़ो 10ए 8 Rs. 8,499
रेडमी 8 7 Rs. 9,499
रियलमी 5 8 Rs. 9,999
वीवो यू10 7 Rs. 9,990
रियलमी यू1 8 Rs. 8,499
सैमसंग गैलेक्सी एम30 8 Rs. 10,035
 

Realme C3 and Realme Narzo 10A

रियलमी सी3 (रिव्यू) की कीमत 8,000 रुपये से कम है, लेकिन यह 8,000 से 10,000 रुपये के अंदर आने वाले कई मॉर्डन स्मार्टफोन के साथ सीधी प्रतिस्पर्धा करता है। इसमें शक्तिशाली और हाल ही लॉन्च किया गया मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आपको एक डेप्थ सेंसर के साथ एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह हमारी लिस्ट में अधिक स्टाइलिश विकल्पों में से एक है। हालांकि इसकी कुछ कमियों की बात करें तो, इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर की कमी है और इसमें आपको माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलता है, जो अब पुराना हो गया है।


बेस वेरिएंट में 32 जीबी स्टोरेज के साथ 3 जीबी रैम मिलती है, लेकिन इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प भी है और यह वेरिएंट भी हमारे 10,000 रुपये के बजट के अंदर फिट बैठता है। हमारी टेस्टिंग में हमने पाया कि आधुनिक गेम्स इसमें मिड से लेकर हाई सेटिंग्स पर चलते हैं और दिन के उजाले में कैमरा भी अच्छा परफॉर्म करता है।

दिलचस्प बात यह है कि Realme का बिल्कुल नया Narzo 10A स्मार्टफोन वास्तव में Realme C3 के समान है। इसके रियर पैनल पर Realme C3 के विपरीत एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और पीछे की तरफ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी मिलता है। रियलमी सी3 के बेस वेरिएंट मुकाबले रियलमी नार्ज़ो 10ए की कीमत मात्र 500 रुपये अधिक है और यदि आपको अधिक रैम या स्टोरेज की आवश्यकता नहीं है, तो यह भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित होता है।
Advertisement
 

Redmi 8

रेडमी 8 पहले 8,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट का हिस्सा था। लेकिन जीसीटी दरों में बदलाव के बाद यह इस सेगमेंट का हिस्सा बन गया है। रेडमी 7 के अपग्रेड के तौर पर उतारे गए Redmi 8 की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। डिज़ाइन भी खूबसूरत है और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।


Advertisement
रेडमी 8 में आपको एचडी+ स्क्रीन मिलती है, लेकिन इसका प्रोसेसर रेडमी 7 की तुलना में थोड़ा कमज़ोर है। आप इस फोन पर गेम तो खेल पाएंगे। लेकिन ज़्यादा पावरफुल ग्राफिक्स वाले गेम में इसकी परफॉर्मेंस पिछड़ जाएगी। कैमरा परफॉर्मेंस बाकी हैंडसेट जैसी ही है।

Xiaomi Redmi 8 का एक मात्र वेरिएंट सेल में मिलता है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसका दाम 9,499 रुपये है।
Advertisement
 

Realme 5

हालांकि यह मॉडल नया नहीं है, फिर भी यह अपनी कीमत के हिसाब से बहुत अच्छा मूल्य प्रदान करता है। रियलमी 5 में एक आकर्षक क्रिस्टल पैटर्न है, जो नीले या बैंगनी रंग की ग्रडिएंट फिनिश के साथ आता है और यह अच्छी बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। इसमें शामिल 5000mAh क्षमता की बैटरी अच्छा बैकअप देती है और स्नैपड्रैगन 665 भी अच्छा काम करता है। आपको 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जो कम रोशनी में भी काफी अच्छा काम करता है। एक डेप्थ सेंसर, एक 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी है, जो उपयोग करने में मजेदार है लेकिन क्वालिटी के मामले में इसे बेहतरीन नहीं कहा जा सकता है।


Realme 5 का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और हमारे 10,000 रुपये के बजट के अंदर फिट बैठता है। अन्य दो वेरिएंट भी हैं, लेकिन उनके लिए आपको थोड़ा अधिक पैसा खर्च करना होगा।
 

Vivo U10

वीवो यू10 भी Realme 5 की तरह खासा नया फोन नहीं है, लेकिन इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो यह 10,000 रुपये से कम कीमत के बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट में अपनी जगह बनाता है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी और तीन रियर कैमरे मिलते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 9 चलाता है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि इसे एंड्रॉयड 10 पर आधारित लेटेस्ट फनटच ओएस अपडेट मिलेगा। स्मार्टफोन 6.35 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जो काफी अच्छा है और स्मार्टफोन रोज़मर्रा के काम को आसानी से संभाल लेता है। इसकी बैटरी लाइफ बहुत अच्छी है, लेकिन कैमरे औसत परफॉर्म करते हैं।


Vivo U10 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 10,000 रुपये में उपलब्ध है।
 

Realme U1

रियलमी यू1 एक और हैंडसेट है जो बीतते समय के साथ किफायती हो गया। यह फोन थोड़ा पुराना है, लेकिन आज भी काम योग्य है। डिवाइस का स्पेसिफिकेशन ध्यान खींचने वाला है। Realme U1 फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है जो इस प्राइस रेंज में आम नहीं है।

रियलमी यू1 में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह दमदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है और यह दिन की रोशनी में ठीक-ठाक तस्वीरें लेता है। कम रोशनी में इसकी परफॉर्मेंस ने हमें निराश किया। ऑटोफोकस भी बहुत तेज़ नहीं है। रियलमी यू1 में दिया गया 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें लेता है। लेकिन कम रोशनी में परफॉर्मेंस तारीफ योग्य नहीं है।


आप इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज या 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 10,000 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं। हालांकि इसका टॉप वेरिएंट, जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, उसके लिए आपको 10,499 रुपये खर्च करने होंगे।
 

Samsung Galaxy M30

सैमसंग गैलेक्सी एम30 करीब साल भर पुराना स्मार्टफोन है और कई बार कीमत कम किए जाने के कारण यह 10,000 रुपये वाले प्राइस सेगमेंट का हिस्सा बन गया है। यह फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जो इस प्राइस रेंज के लिए आम नहीं है। Samsung Galaxy M30 को प्लास्टिक से बनाया गया है, लेकिन यह सॉलिड बिल्ड वाला एहसास देता है। Samsung अपने इस फोन को कई कलर ग्रेडिएंट्स में बेचती है।


सैमसंग गैलेक्सी एम30 में एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो इस प्राइस रेंज का सबसे पावरफुल प्रोसेसर नहीं है। आपको रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट मिलते हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज।

हमें इस फोन की बैटरी लाइफ पसंद आई, लेकिन चार्जिंग स्पीड बेहद ही धीमी है। यूज़र इंटरफेस साफ-सुथरा है और इस्तेमाल में आसान है। हमने पाया कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ठीक-ठाक है। दिन की रोशनी में इसने अच्छी तस्वीरें लीं। लेकिन कम रोशनी में परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकती थी। आज की तारीख में आपको Samsung Galaxy M30 का शुरुआती वेरिएंट 10,000 रुपये से कम में मिल जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • Bad
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display quality
  • Great battery life
  • Performs well at everyday tasks
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and heavy
  • Not good for heavy gaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • Bad
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.