Rs 10 हजार में 6GB रैम, 256GB स्‍टोरेज स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी Realme!

कंपनी 4 अप्रैल को Realme C65 स्‍मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्‍च करने जा रही है। यही डिवाइस भारत में 10 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में पेश की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 14:32 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी भारत में लॉन्‍च कर सकती है नया स्‍मार्टफोन
  • रियलमी C65 को लाया जा सकता है 10 हजार रुपये की रेंज में
  • वियतनाम में लॉन्‍च‍िंंग के बाद भारत में आ सकती है डिवाइस

Realme C65 स्‍मार्टफोन को 6.67 इंच के LCD HD+ डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च किया जाएगा, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा।

Realme New Rs 10K Smartphone : स्‍मार्टफोन ब्रैंड रियलमी (Realme) कल भारत में एक नई डिवाइस Realme 12x 5G को लॉन्‍च करेगा। ऐसी अफवाहें हैं कि यह फोन 12 हजार रुपये की रेंज में आ सकता है। कंपनी दावा कर रही है कि यह एक एंट्री लेवल 5G ‘किलर' फोन होगा, जिसमें 45W चार्जिं‍ग सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में 120 हर्त्‍ज का डिस्‍प्‍ले और डुअल स्‍पीकर की खूबियां होंगी। इस बीच मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा है कि कंपनी 10 हजार रुपये की प्राइस रेंज में भी एक स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है।   

91mobiles की रिपोर्ट कहती है कि नए रियलमी फोन को 10 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में लाया जा सकता है, जोकि एक 4G डिवाइस होगी। अगर ऐसा होता है तो नया रियलमी फोन Redmi, Poco, itel जैसे ब्रैंड्स से टक्‍कर लेगा। 
Advertisement

रिपोर्ट में दावा है कि नए रियलमी फोन में 6 जीबी रैम दी जाएगी। 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज उसमें होगा। इससे ज्‍यादा जानकारी डिवाइस के बारे में अभी नहीं है। ध्‍यान देने वाली बात है कि कंपनी 4 अप्रैल को Realme C65 स्‍मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्‍च करने जा रही है। यही डिवाइस भारत में 10 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में पेश की जा सकती है। 

रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो Realme C65 स्‍मार्टफोन को 6.67 इंच के LCD HD+ डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च किया जाएगा, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 
Advertisement
5,000mAh की बैटरी फोन में होगी जोकि 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा और 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ आने की उम्‍मीद है। फोन में एसडी कार्ड के लिए भी स्‍लॉट मिलने की उम्‍मीद है साथ ही 3.5mm का ऑडियो जैक दिया जाएगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.