Realme ने डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ लॉन्च किया Narzo N65 5G

इस स्मार्टफोन के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 11,499 रुपये और 6 GB + 128 GB का 12,499 रुपये का है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2024 16:01 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री 31 मई को शुरू होगी

इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने भारत में Narzo N65 5G को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 11,499 रुपये और 6 GB + 128 GB का 12,499 रुपये का है। यह Amber Gold और Deep Green कलर्स में उपलब्ध है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर Realme की ओर से 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी बिक्री 31 मई को शुरू होगी। 

Realme Narzo N65 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 625 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6 nm MediaTek Dimensity 6300 5G SoC 6 GB तक के RAM के साथ है। देश में इस प्रोसेसर के साथ यह पहला स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। इसके डायनैमिक RAM फीचर के साथ इसकी मेमोरी को 12 GB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme Narzo N65 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
Advertisement

इसकी 128 GB की स्टोरेज को 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर दिया गया है जिससे होल-पंच कटआउट के पास चार्जिंग की स्थिति और अन्य अलर्ट दिखते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें QuickCharge फीचर दिया गया है जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसका वजन लगभग 190 ग्राम का है। Realme का GT Neo 6 भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme GT Neo 5 की जगह लेगा। पिछले महीने कंपनी ने चीन में GT Neo 6 SE को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.