Realme GT Neo 6 में होगी 100W चार्जिंग, 32MP सेल्‍फी कैमरा के साथ लॉन्चिंग जल्‍द

Realme GT Neo 6 : 100W चार्जिंग 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ सबसे ज्‍यादा चार्जिंग क्षमता होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 6 फोन को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है
  • स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा इसमें
  • यह 100 वॉट की चार्जिंग को कर सकता है सपोर्ट

फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आने वाला है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

स्‍मार्टफोन्‍स के चिप बनाने वाली क्‍वॉलकॉम (Qualcomm) ने जब से Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर को पेश किया है, तमाम कंपनियां अपने फोन्‍स में यह चिप ऑफर कर रही हैं। Xiaomi Civi 4 Pro सबसे पहला स्‍मार्टफोन था, जिसमें 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया था। उसके बाद Redmi Turbo 3 और iQOO Z9 Turbo भी इसी प्रोसेसर के साथ आए। सभी डिवाइसेज चीन में लॉन्‍च की गई हैं। अब कहा जा रहा है कि Realme GT Neo 6 अगली डिवाइस होगी, जिसमें 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। 

टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (Digital Chat Station) का कहना है कि Realme GT Neo 6 में स्‍नैपड्रैगन का नया प्रोसेसर होगा। यह 100W तक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ सबसे ज्‍यादा चार्जिंग क्षमता होगी। याद रहे कि Xiaomi Civi 4 Pro में 67W की फास्‍ट चार्जिंग है। Redmi Turbo 3 में 90W की चार्जिंग है। Z9 Turbo में 80W की चार्जिंग है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन में 120W की चार्जिंग ऑफर की जाएगी। फोन को 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जिसमें 120W फास्ट चार्जिंग का जिक्र था।  

अन्‍य डिटेल्‍स की बात करें तो Realme GT Neo 6 में मिडल में प्लास्टिक फ्रेम देखने को मिल सकता है। इसकी मोटाई 8.66mm हो सकती है। फोन का वजन 199 ग्राम बताया गया है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आने वाला है। फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

Realme GT Neo 6 के डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का बताया गया है। इसमें 1.5K रेजॉलूशन का सपोर्ट होगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स की कही जा रही है। टिप्स्टर ने संकेत दिए हैं कि कंपनी GT Neo 6 सीरीज को जल्द लॉन्च करेगी। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.