Realme Buds Air 6 और Buds Air 6 Pro ईयरबड्स की लॉन्चिंग कल! जानें पूरी डिटेल

Realme Buds Air 6 में 50 डेसिबल तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा है।

Realme Buds Air 6 और Buds Air 6 Pro ईयरबड्स की लॉन्चिंग कल! जानें पूरी डिटेल

Photo Credit: Weibo

दावा है कि चार्जिंग केस के जरिए नए रियलमी बड्स 40 घंटों का प्‍लेबैक देते हैं।

ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 6 स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग कल
  • Realme Buds Air 6 और Buds Air 6 Pro भी होंगे लॉन्‍च
  • इनके स्‍पेसिफ‍केशंस पहले ही सामने आ चुके हैं
विज्ञापन
Realme GT Neo 6 स्‍मार्टफोन बहुत जल्‍द चीन में लॉन्‍च होने जा रहा है। खास यह है कि कंपनी इस स्‍मार्टफोन के साथ नए ईयरबड्स भी पेश करेगी, जिनका नाम Realme Buds Air 6 है। कंपनी ने बेहद खामोशी से यह ऐलान किया है कि Buds Air 6 और Buds Air 6 Pro को कल 9 मई को नए जीटी फोन के साथ लाया जाएगा। टीजर से यह भी पता चलता है कि Realme Buds Air 6 में 50 डेसिबल तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा है। इसमें 12.4mm ऑडियो ड्राइवर्स और 6 बिल्‍ट-इन माइक्रोफोन दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के जरिए नए रियलमी बड्स 40 घंटों का प्‍लेबैक देते हैं। हालांकि ANC का ऑप्‍शन ओपन करने पर यह कुछ कम हो सकता है। 

रिपोर्टों के अनुसार, कल लॉन्‍च होने जा रहे Realme Buds Air 6 को 10 मिनट  चार्ज करने पर ये 7 घंटों का बैकअप ऑफर करते हैं। इन्‍हें IP55 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि पानी और धूल के नुकसान से ये बचे रहते हैं। Realme Buds Air 6 Pro में भी इसी तरह के फीचर्स हैं, लेकिन 3D स्‍पेशल साउंड इफेक्‍ट्स की सुविधा भी होगी और बैटरी बैकअप ज्‍यादा तगड़ा होगा। 

बात करें Realme GT Neo 6 की तो उसमें 100W तक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह 8s Gen 3 प्रोसेसर से पैक होकर आएगा। GT Neo 6 में मिडल में प्लास्टिक फ्रेम देखने को मिल सकता है। इसकी मोटाई 8.66mm हो सकती है। फोन का वजन 199 ग्राम बताया गया है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आने वाला है। फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। 

Realme GT Neo 6 के डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का बताया गया है। इसमें 1.5K रेजॉलूशन का सपोर्ट होगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स की कही जा रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »