Realme GT 7, GT 7T की भारत में सेल शुरू, 7000mAh बैटरी से लैस, Rs 6 हजार तक सस्ते में खरीदने का मौका!

फोन में 7,000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2025 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया गया है।
  • Realme GT 7T फोन में MediaTek Dimensity 8400-Max चिपसेट दिया गया है।
  • फोन में 7,000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Realme GT 7 और Realme GT 7T फोन अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

Photo Credit: Realme

Realme GT 7 और Realme GT 7T फोन अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को पिछले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया था। Realme GT 7 Dream Edition भी इनके साथ पेश किया गया था जो कि खरीद के लिए जून से उपलब्ध होगा। Realme GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया गया है। वहीं, Realme GT 7T फोन में MediaTek Dimensity 8400-Max चिपसेट दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Realme GT 7 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है जबकि Realme GT 7T में डुअल रियर कैमरा मिलता है। 
 

Realme GT 7, Realme GT 7T Price in India, Sale Offers

Realme GT 7 और Realme GT 7T की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। इन्हें Realme India की वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है। Realme GT 7 की कीमत 8GB RAM + 256GB वेरिएंट के लिए Rs. 39,999 से शुरू होती है जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट को Rs. 42,999 में खरीदा जा सकता है। इसका 12GB + 512GB वेरिएंट Rs. 46,999 में खरीदा जा सकता है। फोन IceSense Black और IceSense Blue कलर्स में आता है। कस्टमर फोन की खरीद के साथ 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं और 5000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकते हैं। 

Realme GT 7T की कीमत की बात करें तो इसका 8GB RAM + 256GB मॉडल Rs. 34,999 में खरीदा जा सकता है। जबकि 12GB+512GB RAM का टॉप वेरिएंट Rs. 41,999 में खरीदा जा सकता है। इसे IceSense Black, IceSense Blue और Racing Yellow कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की खरीद के साथ 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है और इसके अलावा एक्सचेंज बोनस के रूप में Rs. 6,000 का डिस्काउंट दे रही है। 
 

Realme GT 7, Realme GT 7T Specifications

Realme GT 7 में 6.78 इंच 1.5K (1,264 x 2,780 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। फोन 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 1.56 इंच प्राइमरी कैमरा से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 7,000mAh की बैटरी 120W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

Realme GT 7T में समान SIM, सॉफ्टवेयर, बैटरी और सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.80 इंच (1,280 X 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट और 360 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400-Max दिया गया है। GT 7T में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 1.56 इंच प्राइमरी कैमरा यहां दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का OV08D10 अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build
  • Excellent display
  • IP69 rating
  • Decent performance
  • Battery backup sets a new benchmark
  • Good pricing
  • Bad
  • It doesn't feel premium
  • Average ultra-wide camera performance
  • Low-light videos and selfies could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400इ

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400इ

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.