Realme GT 7 और Realme GT 7T फोन अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को पिछले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया था। Realme GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया गया है। वहीं, Realme GT 7T फोन में MediaTek Dimensity 8400-Max चिपसेट दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
चीन के बाद अब आईकू 13 स्मार्टफोन का भारत में भी आगाज हो गया है। iQOO 13 की भारत में कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 54,999 रुपये होगी। इसका 16GB+512GB मॉडल 59,999 रुपये में लिया जा सकेगा। यह दो कलर ऑप्शंस- लीजेंड (वाइट) और नार्डो ग्रे में आया है। प्री-बुकिंग शुरू होगी 5 दिसंबर से एमेजॉन पर।
Realme GT Sale: Realme GT 6T के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है। फोन को 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट्स में भी पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 32,999 रुपये और 35,999 रुपये है।