Realme GT 6T होगा Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट वाला भारत का पहला फोन, 22 मई को है लॉन्च

Realme GT 6T लॉन्च डेट 22 मई है।

Realme GT 6T होगा Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट वाला भारत का पहला फोन, 22 मई को है लॉन्च

Photo Credit: Realme

Realme GT 6T स्मार्टफोन भारत में 22 मई को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट होगा।
  • भारत में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट के साथ यह पहला स्मार्टफोन होगा।
  • फोन इंडस्ट्री के सबसे बड़े कूलिंग चैम्बर के साथ आने वाला है।
विज्ञापन
Realme GT 6T स्मार्टफोन भारत में 22 मई को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन को लेकर काफी चर्चा है। लॉन्च डेट की अधिकारिक घोषणा के बाद कंपनी ने इसके मेन स्पेसिफिकेशंस टीज करना शुरू किया है। हाल ही में इसकी बैटरी और चार्जिंग को रियलमी ने हाइलाइट किया था। अब फोन के प्रोसेसर को लेकर नया अपडेट आया है। Qualcomm Snapdragon चिपसेट फोन में मिलने वाला है लेकिन कंपनी का कहना है कि यह प्रोसेसर भारत के लिए खास है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Realme GT 6T लॉन्च डेट 22 मई है। रियलमी की ओर से फोन के स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठाया जा रहा है। एक-एक करके इन्हें सामने लाया जा रहा है। अब लॉन्च से पहले रियलमी ने इसके चिपसेट के बारे में बड़ी बात कही है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट होगा। कंपनी के अनुसार, भारत में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट के साथ यह पहला स्मार्टफोन होगा जो दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस डिलीवर करने की क्षमता रखता है। 

Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के बारे में कहा गया है कि यह गेमर्स के लिए कमाल की परफॉर्मेंस देने वाला चिपसेट है। टीजर में दावा किया गया है कि गेमर्स के लिए इस फोन में बिना फ्रेम ड्रॉप वाली परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इस तरह की हाई परफॉर्मेंस का दावा करने वाली रियलमी ने कहा है कि परफॉर्मेंस के साथ ही फोन हीट न हो, इस बात का ख्याल भी रखा गया है। टीजर में ब्रैंड ने बताया है कि फोन इंडस्ट्री के सबसे बड़े कूलिंग चैम्बर के साथ आने वाला है जो कि डुअल वैपर चैम्बर होगा। इसका साइज 10014mm2 बताया गया है। यानी बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस के साथ फोन में हीटिंग जैसी समस्या भी नहीं होगी। 

हाल ही में रियलमी ने फोन की बैटरी और चार्जिंग के बारे में भी डिटेल्स कंफर्म किए थे। फोन में 5500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन केवल 10 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है जिससे कि एक दिन बैटरी बैकअप आराम से लिया जा सकता है। फोन में 2 दिन तक के बैटरी बैकअप का दावा कंपनी की ओर से किया जा रहा है। अभी तक इसकी प्राइसिंग के बारे में रियलमी ने खुलासा नहीं किया है। लेकिन जल्द ही प्राइसिंग से पर्दा उठने की उम्मीद की जा सकती है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vibrant display
  • HDR10 and Dolby vision support
  • IP65 rating for dust and water
  • कमियां
  • Rear panel is dust and smudge magnet
  • Plenty of bloatware and third-party apps
  • Sub-par ultra-wide camera
  • Video recording quality isn't great
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2780x1264 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »