Realme GT 6 के चाइनीज वेरिएंट में हो सकता है अलग डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने बताया है कि GT 6 को अगले महीने चीन में पेश किया जाएगा। हालांकि, चीन में इस स्मार्टफोन को अपग्रेडेड प्रोसेसर और अलग डिजाइन के साथ लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जून 2024 16:20 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को अगले महीने चीन में पेश किया जाएगा
  • इसे व्हाइट और कुछ अन्य कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • देश में GT 6 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 40,999 रुपये का है

इसके चाइनीज वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के GT 6 को हाल ही में भारत और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि GT 6 को अगले महीने चीन में पेश किया जाएगा। हालांकि, चीन में इस स्मार्टफोन को अपग्रेडेड प्रोसेसर और अलग डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने  GT 6 के चाइनीज वेरिएंट के रियर पैनल का एक डिजाइन शेयर किया है। इसमें स्मार्टफोन के ऊपर दाएं कोने पर एक रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है। देश में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में एक रिंग के अंदर तीन कैमरा हैं। इसके चाइनीज वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट और कुछ अन्य कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें मेटल फ्रेम और ग्लास का बैक दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 और फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन के देश और इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 3 था। 
Advertisement

देश में GT 6 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 40,999 रुपये का है। यह Fluid Sliver और Razor Green कलर्स में उपलब्ध है। इसका 6.78 इंच फुल HD+ (1,264 x 2,780 पिक्सल) 8T AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। GT 6 की 5,500 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी के GT 7 Pro को भी जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष चीन में GT 5 Pro को लाया गया था। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। Realme GT 7 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 SoC हो सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable performance for everyday and heavy use
  • Bright curved AMOLED screen
  • Good primary and telephoto cameras
  • Long lasting battery, fast charging
  • Industry-standard software support window
  • Has an IP54 rating
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
  • Rear panel attracts a lot of fingerprints and smudges
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.