Realme C75 6000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च! कीमत हुई लीक

इमेज आगे इशारा देती है कि इसके दो वेरिएंट्स होंगे, जिनमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन होगा।

Realme C75 6000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च! कीमत हुई लीक

Photo Credit: Realme

Realme C75 (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल वियतनाम में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • इसमें 4GB + 128GB और 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन मिल सकते हैं
  • फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये बताई गई है
  • लीक्ड इमेज में "300% Ultra Volume Mode" का जिक्र है
विज्ञापन
Realme का अगला बजट स्मार्टफोन Realme C75 अभी लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। अब एक रिपोर्ट फोन की मार्केटिंग इमेज लीक की गई है, जिसमें डिवाइस के स्पेसिफिकेशन, डिजाइन डिटेल और भारत में संभावित कीमत को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। अपकमिंग स्मार्टफोन के बजट सेगमेंट में लॉन्च होने की संभावना है। इसमें 6000mAh बैटरी और IP64 रेटेड बिल्ड मिलने की उम्मीद है।

91mobiles Hindi की एक रिपोर्ट में शेयर की गई मार्केटिंग इवेज बताती है कि Realme C75 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। स्क्रीन साइज फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन फोन में Eye Comfort Mode जैसी बेसिक विजुअल फीचर्स मौजूद रहेंगे, जो अब बजट फोनों में भी कॉमन हो चुके हैं। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन Android 15 पर चलेगा। 

इसके दो वेरिएंट्स हो सकते हैं, जिनमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन होगा। बैटरी सेगमेंट में यह फोन गेम चेंज कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, C75 में 6,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। लीक में यह भी दावा किया गया है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से फोन को करीब चार घंटे तक चलाया जा सकता है।

Realme C75 की थिकनेस 7.94mm हो सकती है और इसे IP64 रेटिंग मिली है, यानी डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस। ऑडियो को लेकर भी कंपनी ने नया दावा किया है, लीक्ड इमेज में "300% Ultra Volume Mode" का जिक्र है, जिससे स्पीकर आउटपुट काफी तेज हो सकता है।

डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट बैक पैनल, स्क्वॉयर एज और ट्रिपल कटआउट वाला कैमरा सेटअप दिख रहा है, हालांकि असल में कैमरा सिर्फ डुअल सेंसर ही रहेगा। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, Midnight Lily, Purple Blossom और Lily White।

रिपोर्ट दावा करती है कि इसके 4GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये हो सकती है। लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई, लेकिन लीक को देखते हुए कहा जा सकता है कि फोन जल्द एंट्री ले सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme C75, Realme C75 Specifications, Realme C75 price
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »