Realme C67 4G स्‍मार्टफोन में होगी 8GB रैम! गीकबेंच पर आया नजर

Realme C67 4G : बहुत जल्‍द यह फोन इंडोनेशिया से शुरुआत करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार Realme C67 4G को गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया है।

Realme C67 4G स्‍मार्टफोन में होगी 8GB रैम! गीकबेंच पर आया नजर

गीकबेंच में इस फोन को मॉडल नंबर RMX3890 के साथ लिस्‍ट किया गया है। (तस्‍वीर कल लॉन्‍च होने जा रहे रियलमी सी67 5जी की।)

ख़ास बातें
  • Realme C67 4G स्‍मार्टफोन पर काम कर रही रियलमी
  • इंडोनेशिया में जल्‍द लॉन्‍च होने वाली है डिवाइस
  • गीकबेंच में भी स्‍पॉट हुआ अपकमिंग स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड रियलमी भारत में कल एक नई डिवाइस Realme C67 5G को लॉन्‍च करने जा रहा है। खबरें हैं कि कंपनी Realme C67 4G पर भी काम कर रही है। बहुत जल्‍द यह फोन इंडोनेशिया से शुरुआत करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार Realme C67 4G को गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया है। इससे फोन के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता चला है। गीकबेंच में इस फोन को मॉडल नंबर RMX3890 के साथ लिस्‍ट किया गया है। कहा जाता है कि इस फोन में स्‍नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 8 जीबी रैम होगी। 

गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Realme C67 4G को जल्‍द इंडोनेशिया में लाया जा सकता है। एक फेसबुक यूजर ने इसका टीजर शेयर किया था, जो बताता है कि डिवाइस को ग्रीन कलर ऑप्‍शन में भी लाया जाएगा। रियलमी C67 4G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 SoC दिया जा सकता है, जिसके साथ एड्रेनो 610 GPU इंटीग्रेट होगा। इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्‍शन 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट में लिया जा सकेगा। 
 

फोन में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। 5 हजार एमएएच की बैटरी इस डिवाइस में होगी जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें दिया जा सकता है। 

याद रहे कि रियलमी कल यानी गुरुवार को भारत में Realme C67 5G स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने जा रही है। अब तक शेयर की गई इन्‍फर्मेशन के अनुसार, इस फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी होगी, जो 33 वॉट की सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme C67 5G में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 6100+ 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। जिस कलर ऑप्‍शन में इसे लॉन्‍च किया जाने वाला है, कुछ वैसा ही डिजाइन Realme C67 4G का भी लीक हुआ है। 

नए रियलमी 5जी फोन की लॉन्चिंग कल दोपहर 12 बजे होगी। इसे लाइव स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। Realme C67 4G की भारत में उपलब्‍धता की कोई जानकारी अभी तक कंपनी ने शेयर नहीं की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »