Realme C67 5G इस महीने होगा भारत में लॉन्च! रिटेल बॉक्स इमेज हुई लीक

Realme C67 5G फोन 4GB, 6GB और 8GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB इनबिल्ट स्टोरेज में आ सकता है।

Realme C67 5G इस महीने होगा भारत में लॉन्च! रिटेल बॉक्स इमेज हुई लीक

Photo Credit: Realme

Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme C67 5G 12,000 से 15,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है।
  • Realme C67 5G 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज में आ सकता है।
  • Realme C67 इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने वाला है।
विज्ञापन
Realme ग्लोबल मार्केट में एक नया सी-सीरीज स्मार्टफोन Realme C67 5G लेकर आ रही है। आगामी फोन पहले ही यूएई के TDRA सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है और इस महीने भारत में लॉन्च होने की संभावना है। यहां हम आपको Realme C67 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिप्सटर मुकुल शर्मा की पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Realme C67 इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके अलावा टिपस्टर ने C67 5G की रिटेल बॉक्स फोटो भी साझा की है, जिससे सुझाव मिलता है कि ब्रांड जल्द ही इसे लॉन्च करने वाला है।

Realme C67 5G स्मार्टफोन 12,000 रुपये और 15,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसके चलते यह एक किफायती 5G स्मार्टफोन हो जाएगा। इस समय फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, अफवाहों से पता चलता है कि यह 4GB, 6GB और 8GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB इनबिल्ट स्टोरेज में आ सकता है। ऐसी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती हैं। इसके अलावा Realme चीन में 7 दिसंबर को Realme GT5 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

आगामी Realme GT5 Pro एडवांस Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, LPDDR5x RAM, UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आने वाला है। आगामी फोन में एक बड़ी 12000mm² हीट डिसिपेशन यूनिट मिल सकती है। ब्रांड फोन में नया सोनी LYT-808 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा ला सकता है। खास बात यह है कि आज लॉन्च होने वाले OnePlus 12 में भी यही कैमरा सेंसर शामिल होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »