Realme C67 5G जल्द होगा लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

चीनी टेक दिग्गज Realme अगले महीने की शुरुआत में भारत में Realme C67 5G लॉन्च कर सकता है।

Realme C67 5G जल्द होगा लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Realme

Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme C67 5G की कीमत 12 हजार से 15 हजार रुपये के बीच होगी।
  • Realme C67 5G भारत में सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन हो सकता है।
  • Realme C67 5G कलर ऑप्शन के मामले में ग्रीन और पर्पल में आएगा।
विज्ञापन
Realme जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया C सीरीज स्मार्टफोन पेश करने वाला है। आगामी कथित स्मार्टफोन Realme C67 5G है, जिसको लेकर पहले अफवाह थी कि नाम C65 होगा। यहां हम आपको रियलमी के आगामी सी-सीरीज स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C67 5G अगले महीने देगा भारत में दस्तक


91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी टेक दिग्गज अगले महीने की शुरुआत में भारत में Realme C67 5G लॉन्च कर सकता है। हाल ही में स्मार्टफोन को UAE के TRDA प्लेटफॉर्म पर देखा गया था, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का सुझाव मिलता है। अब सूत्रों से पता चला है कि स्मार्टफोन C67 उपनाम के साथ आएगा और दिसंबर में लॉन्च होगा। सूत्रों के अनुसार, स्टोरेज के ऑप्शन फिलहाल आखिरी नहीं तो इसमें बदलाव किया जा सकता है। आखिर में रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Realme C67 5G कलर ऑप्शन के मामले में ग्रीन और पर्पल में आएगा। हालांकि, रियलमी के इस स्मार्टफोन को लेकर कोई ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं है।


Realme C67 5G की अनुमानित कीमत


रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी स्मार्टफोन एक बजट स्मार्टफोन है, इसलिए इसकी कीमत 12 हजार से 15 हजार रुपये के बीच होगी। अगर यह कीमत सही है तो Realme C67 5G भारत में सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन हो सकता है। ऐसी अफवाह भी है कि स्मार्टफोन कई स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा, जिसमें 4GB, 6GB और 8GB RAM ऑप्शन और 128GB की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »