• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme के इस सस्ते फोन को जमकर खरीद रहे लोग, सिर्फ 5 घंटे में बिकीं 1 लाख यूनिट्स

Realme के इस सस्ते फोन को जमकर खरीद रहे लोग, सिर्फ 5 घंटे में बिकीं 1 लाख यूनिट्स

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने दावा किया कि सेल के लिए उपलब्ध होने के बाद Realme C55 की सिर्फ 5 घंटे में 1,00,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिकीं हैं।

Realme के इस सस्ते फोन को जमकर खरीद रहे लोग, सिर्फ 5 घंटे में बिकीं 1 लाख यूनिट्स

Photo Credit: Flipkart

Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है।

ख़ास बातें
  • Realme C55 ने सिर्फ 5 घंटे में 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है।
  • Realme C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।
  • Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में Realme C55 को लॉन्च किया था।
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में Realme C55 को लॉन्च किया था और इस फोन की पहली सेल कल यानी कि 28 मार्च को शुरू हुई थी। बिक्री शुरू होने के इतने कम समय में ही यह फोन सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है और इसकी 1 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं।

एक ऑफिशियल घोषणा के मुताबिक, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने दावा किया कि सेल के लिए उपलब्ध होने के बाद सिर्फ 5 घंटे में 1,00,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ Realme C55 ने एक नया बेंचमार्क बनाया है। हालांकि इस फोन को लेकर यह अकेली उपलब्धि नहीं है, क्योंकि कंपनी को C55 मॉडल के लिए 66 हजार से ज्यादा प्री-ऑर्डर भी मिले थे। यह Realme C सीरीज के किसी स्मार्टफोन के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था।
 

Realme C55 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Realme C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध है। बैंक ऑफर के तहत HDFC बैंक कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये तक छूट मिल सकती है।
 

Realme C55 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Sun shower और Rainy Night में उपलब्ध है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme C55 के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लटूथ 5.2, 4G/LTE, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। Realme के इस फोन में 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium-looking design
  • Bright 90Hz LCD panel
  • Fast wired charging
  • Good daylight imaging
  • 3.5mm headphone port
  • कमियां
  • Lacks 5G connectivity
  • Software stutters and lags
  • Mini Capsule feature is half-baked
  • Too much bloatware, spammy notifications
  • Battery only lasts a day
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी88
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »