Realme C55 की सेल आज शुरू, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन को 10999 रुपये में खरीदें

Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080  पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है।

Realme C55 की सेल आज शुरू, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन को 10999 रुपये में खरीदें

Photo Credit: Realme

Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme C55 आज से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
  • Realme C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।
  • Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Realme C55 आज से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। बीते कुछ दिनों पहले रियलमी सी55 को भारतीय बाजार में पेश किया गया था। इस फोन में MediaTek Helio G88 SoC चिपसेट और एंड्रॉयड 13 दिया गया है। यह फोन 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले से लैस है। यहां हम आपको Realme C55 पर मिलने वाले ऑफर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में बता रहे हैं।
 

Realme C55 की कीमत


Realme C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री आज से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू हो गई है। बैंक ऑफर के तहत HDFC बैंक कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये तक छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,499 रुपये हो जाएगी।


Realme C55 के स्पेसिफिकेशंस


Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080  पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme के इस फोन में 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Sun shower और Rainy Night में उपलब्ध है। 

Realme C55 के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लटूथ 5.2, 4G/LTE, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। Realme C55 की मोटाई 7.89mm और वजन 189.5 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium-looking design
  • Bright 90Hz LCD panel
  • Fast wired charging
  • Good daylight imaging
  • 3.5mm headphone port
  • कमियां
  • Lacks 5G connectivity
  • Software stutters and lags
  • Mini Capsule feature is half-baked
  • Too much bloatware, spammy notifications
  • Battery only lasts a day
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी88
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »