Realme C53 के डिजाइन और रैम का खुलासा, लीक में जानें सबकुछ

Realme C53 में 5,000mAh की बैटरी होगी जो कि 33W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Realme C53 के डिजाइन और रैम का खुलासा, लीक में जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realmeअपनी किफायती सी सीरीज के तहत Realme C53 पर काम कर रही है।
  • Realme C53 का डिजाइन काफी हद तक Realme C55 जैसा लगता है।
  • Realme C53 भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme कथित तौर पर अपनी किफायती सी सीरीज के तहत Realme C53 पर काम कर रही है। यह आगामी स्मार्टफोन अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आ चुका है। हाल ही में आई रिपोर्ट में इसके डिजाइन और स्टोरेज का खुलासा हुआ है। इससे पहले Realme C55 किफायती सी-सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन था। यहां हम आपको Realme C53 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 
 

Realme C53 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के अनुसार, Realme C53 का डिजाइन काफी हद तक Realme C55 जैसा लगता है। स्मार्टफोन में कैमरा सेंसर के लिए रियर में दो सर्कुलर रिंग होंगी। फोन के किनारों में फ्लेट फ्रैम दिया गया है, वहीं दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है। फ्रंट की बात करें तो स्मार्टफोन में स्लिम बेजेल्स के साथ प्रीमियम लुक दिया गया है, वहीं सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट है। फोन में नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। हालांकि, इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक नहीं दिया गया है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Realme C53 भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि लॉन्च के वक्त फोन में अन्य स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकते हैं। हाल ही में आई एक लिस्टिंग से खुलासा हुआ कि फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जो कि 33W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फिलहाल, रियलमी स्मार्टफोन के आगमन को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं आई है। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते है यह मिड रेंज स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री कर सकता है।
 

Realme C55

Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme C55 के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium-looking design
  • Bright 90Hz LCD panel
  • Fast wired charging
  • Good daylight imaging
  • 3.5mm headphone port
  • कमियां
  • Lacks 5G connectivity
  • Software stutters and lags
  • Mini Capsule feature is half-baked
  • Too much bloatware, spammy notifications
  • Battery only lasts a day
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी88
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  5. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  6. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  8. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  10. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »