Realme C53 की कीमत और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, मिलेगा 12GB RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरा

Realme C53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2023 18:16 IST
ख़ास बातें
  • Realme C53 कथित तौर पर भारत में लॉन्च होने वाला है।
  • टिप्सटर पारस गुगलानी ने एक ट्वीट में Realme C53 की जानकारी साझा की हैं।
  • Realme C53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Realme C53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Twitter/ @NaveenTechWala

Realme C53 कथित तौर पर भारत में लॉन्च होने वाला है। फिलहाल, रियलमी 5वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है। इसी मौके पर Realme ने Realme C55 के लिए एक नया रेनफॉरेस्ट कलर ऑप्शन पेश किया है। अब Realme C53 सी-सीरीज का अगला Realme स्मार्टफोन होने वाला है जो कि हाल ही में ऑनलाइन नजर आया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, फोन के लीक टीजर से कथित स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स का पता चला था। अब एक टिपस्टर ने आगामी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। आइए Realme C53 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्सटर पारस गुगलानी ने एक ट्वीट में Realme C53 की जानकारी साझा की हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन Champion Gold और Mighty Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 12GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। ट्वीट में कहा गया है कि रैम दो हिस्सों में बांटी हुई है, जिसमें 6GB फिजिकल रैम और 6GB वर्चुअल रैम होगी। टिप्सटर के अनुसार, इस स्मार्टफोन की कीमत 9,000 रुपये से लेकर 11,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Advertisement
 

Realme C53 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Realme C53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन Unisoc T612 SoC से लैस होगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI T Edition पर काम करेगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Realme C53 में 5,000mAh की बैटरी होगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Realme ने मार्च में Realme C55 को लॉन्च किया था। Realme C55 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, वहीं 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। और 8GB +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Rainforest, Rainy Night और Sunshower कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G88 से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI स्किन पर काम करता है। Realme C55 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.