• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मात्र Rs 9,999 में 108MP कैमरा वाले Realme C53 की हर सेकंड बिकीं 20 यूनिट! अब आ रही एक और स्पेशल सेल

मात्र Rs 9,999 में 108MP कैमरा वाले Realme C53 की हर सेकंड बिकीं 20 यूनिट! अब आ रही एक और स्पेशल सेल

Realme C53 को #ChampionForEveryone के साथ प्रोमोट किया जा रहा है।

मात्र Rs 9,999 में 108MP कैमरा वाले Realme C53 की हर सेकंड बिकीं 20 यूनिट! अब आ रही एक और स्पेशल सेल

Photo Credit: Realme

फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1600 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है।

ख़ास बातें
  • लो बजट रेंज में फोन एग्रेसिव स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है।
  • फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका 108MP मेन कैमरा है।
  • Realme C53 में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ Android 13 OS है।
विज्ञापन
Realme C53 ने लॉन्च होते ही स्मार्टफोन मार्केट में खलबली मचा दी है। लो बजट रेंज में फोन एग्रेसिव स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। Relame ने Realme C53 के साथ 10 हजार रुपये से कम के सेग्मेंट में कंपिटीशन को और तगड़ा कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका 108MP मेन कैमरा है। किसी लो बजट फोन में पहली बार इतना हाई रिजॉल्यूशन कैमरा देखने को मिल रहा है। इसीलिए इसकी सेल्स ने भी रिकॉर्ड बना दिया है। अब कंपनी ने फोन की ओपन सेल से पहले एक और जबरदस्त घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Realme C53 भारत में एक दिन पहले लॉन्च हुआ है और फोन की अर्ली बर्ड सेल ने रिकार्ड बना दिया। Realme ने बताया कि Rs 9,999 की कीमत वाले Realme C53 की हरेक सेकंड 20 यूनिट्स बिकी हैं। यह अब तक की सबसे फास्ट अर्ली बर्ड सेल बताई जा रही है। कंपनी ने अधिकारिक Twitter हैंडल पर इसके बारे में जानकरी दी है। इसके साथ ही एक और घोषणा कर दी है। फोन की ओपन सेल 26 जुलाई के लिए निर्धारित है, लेकिन उससे पहले 24 जुलाई को कंपनी एक और स्पेशल सेल आयोजित करने जा रही है। फोन की सफलता को देखते हुए यह स्पेशल सेल घोषित की गई है।  

Realme C53 को #ChampionForEveryone के साथ प्रोमोट किया जा रहा है। Realme C53 अर्ली बर्ड सेल कल शाम 6 बजे से शुरू हुई थी। पहली स्पेशल सेल ने बिक्री के मामले में रिकॉर्ड बना दिया। इसलिए कंपनी ने एक और स्पेशल सेल लाने का फैसला किया है। अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो 24 जुलाई को कंपनी की स्पेशल सेल में इसे अपना बना सकते हैं। उसके बाद 26 जुलाई से फोन ओपन सेल पर जाएगा। आइए Realme C53  स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालते हुए आपको बताते हैं कि इस फोन में क्या है खास! 
 

Realme C53 Specifications

रियलमी सी53 स्पेसिफिकेशंस के मामले में अपने साथ पूरा पैकेज लेकर आता है। मात्र 9,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1600 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। बजट के हिसाब से यह उम्दा LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है और 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। फोन में 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

Realme C53 में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ Android 13 OS मिलता है। इसमें सबसे खास इसका रियर कैमरा है जो कि 108MP का मेन लेंस है। साथ में एक मोनोक्रोम सेंसर भी फोन में दिया गया है। सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। डिवाइस में 5000mAh बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग भी मिल जाती है। चार्जिंग के लिए यह USB Type-C के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। डुअल सिम के साथ फोन डुअल बैंड WiFi, और Bluetooth 5.0 की कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »