Flipkart Year End Sale: iPhone 14 से लेकर Samsung Galaxy S22 और Nothing Phone 2 आदि स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट

iPhone 14 को सेल के दौरान फ्लिपकर्ट ईयर एंड सेल के दौरान 69,900 रुपये के बजाय 55 हजार रुपये में लिस्ट किया जाएगा।

Flipkart Year End Sale: iPhone 14 से लेकर Samsung Galaxy S22 और Nothing Phone 2 आदि स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट

Photo Credit: Flipkart

Flipkart की बिग ईयर एंड सेल 9 दिसंबर से शुरू होगी।

ख़ास बातें
  • Flipkart ने Flipkart Year End सेल की तारीखों का खुलासा कर दिया गया है।
  • Motorola Edge 40 को 25,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • iPhone 14 फ्लिपकर्ट ईयर एंड सेल के दौरान 69,900 रुपये से सस्ता मिलेगा।
विज्ञापन
Flipkart ने Flipkart Year End सेल की तारीखों का खुलासा कर दिया गया है। हफ्ते भर चलने वाली सेल भारत में यूजर्स के लिए 9 दिसंबर से शुरू होगी और 16 दिसंबर तक जारी रहेगी। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को सेल के लिए 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक डिवाइसेज पर 80 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट ने सेल के दौरान अपने ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट के लिए एचडीएफसी बैंक और पंजाब नेशनल बैंक से साझेदारी की है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर और काफी कुछ प्रदान कर रही है।

Flipkart की बिग ईयर एंड सेल 9 दिसंबर से शुरू होगी और 16 दिसंबर तक जारी रहेगी। Flipkart प्लस मेंबरशिप वाले यूजर्स को 8 दिसंबर से डील्स का लाभ मिलेगा। ई-कॉमर्स साइट ने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के लिए एक अलग से वेबपेज बनाया है, जहां इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। सेल के दौरान Apple, Samsung, Realme और Motorola जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिलेगा।

iPhone 14 को फ्लिपकर्ट ईयर एंड सेल के दौरान 69,900 रुपये के बजाय 55 हजार रुपये में लिस्ट किया जाएगा। फ्लिपकार्ट ईयर एंड सेल के दौरान Motorola Edge 40 को 25,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Infinix Hot 30i सेल में 11,999 रुपये के बजाय 7,149 रुपये में उपलब्ध होगा। Nothing Phone 2 की शुरुआत 34,999 रुपये के बजाय 30,000 रुपये से होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कीमतों में बैंक ऑफर भी शामिल हैं। Samsung Galaxy S22 की कीमत में भी कटौती होगी। Google Pixel 7, Realme C53, Samsung Galaxy F14 5G, Poco C55 और Realme 11 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन पर भी छूट मिलेगी।

स्मार्टफोन के अलावा टीवी और डिवाइसेज पर 75 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वहीं ब्यूटी, टॉय और स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स पर 85 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। होम किचन प्रोडक्ट्स को 49 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Flipkart खरीदारों को HDFC, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट पाने का मौका देगा। इसमें अतिरिक्त नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »