• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme C53 स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme C53 स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Realme C53 में 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme C53 स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme C53 में 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme C53 में 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme C53 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • कीमत की बात की जाए तो Realme C53 की कीमत MYR 550 (लगभग 9,810 रुपये) है।
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में Realme C53 स्मार्टफोन को पेश किया गया है। यह फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया हैं, जहां इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। अब यह फोन मलेशिया में ऑफिशियली लॉन्च हो गया है। यहां हम आपको Realme C53 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C53 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Realme C53 की कीमत MYR 550 (लगभग 9,810 रुपये) है। उपलब्धता के मामले में यह फोन Lazada और Shopee पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह Champion Gold और Might Black में खरीदा जा सकता है। ऐसी उम्मीद है कि यह फोन जल्द ही अन्य एशियाई बाजारों में भी उपलब्ध होगा, लेकिन भारत में लॉन्च होने की संभावना नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि Realme C53 का रीब्रांडेड वर्जन Realme Narzo N53 भारतीय बाजार में उपलब्ध है।


Realme C53 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Realme C53 में 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि HD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T612 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G57 GPU दिया गया है। यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच और 90.3% प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। डिजाइन के मामले में Realme का यह फोन सिर्फ 7.49mm मोटा है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Realme C53 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लैंस दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Realme का यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI T वर्जन पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Realme C53 में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »