50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Realme C35 लॉन्च, जानें प्राइस

Realme C35 स्मार्टफोन को थाईलैंड में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल वाले AI लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा, इस फोन में Unisoc प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Realme C35 लॉन्च, जानें प्राइस
ख़ास बातें
  • Realme C35 की स्टोरेज 1 टीबी तक बढ़ सकती है
  • रियलमी सी35 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • भारत लॉन्च की नहीं मिली जानकारी
विज्ञापन
Realme C35 स्मार्टफोन को थाईलैंड में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल वाले AI लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा, इस फोन में Unisoc प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन Realme C25 स्मार्टफोन का सक्सेसर है, जिसे 6,000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। Realme ने फिलहाल इस फोन के भारत लॉन्च संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, यह फोन Eurasian Economic Commission (EEC) सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके अन्य मार्केट में लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं।
 

Realme C35 price, availability

Realme C35 स्मार्टफोन में दो कॉन्फिग्रेशन मिलते हैं। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत THB 5,799 (लगभग 13,350 रुपये) है और इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत THB 6,299 (लगभग 14,500 रुपये) है। Realme Thailand वेबसाइट के अनुसार, इस फोन में 6 जीबी रैम विकल्प भी मिलेगा लेकिन फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी नहीं मिली है। यह फोन खरीद के लिए थाईलैंड की ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Shopee, Lazada और JD Central पर ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में लिस्ट है।
 

Realme C35 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी35 फोन Android 11 के साथ Realme UI R एडिशन पर काम करता है। फोन में 6.6 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T616 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी LPDDR4X रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में मैक्रो कैमरा और ब्लैक एंड व्हाइट पोट्रेट कैमरा मौजूद है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी UFS 2.2 है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर में जीपीएस/ए-जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसका डायमेंशन 164.4x75.6x8.1mm और वजन 189 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim design
  • कमियां
  • Weak camera performance
  • Below-average battery life
  • Lots of preinstalled apps
  • Sluggish software performance
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी616
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C35, Realme C35 Price, Realme C35 Specifications, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »