Realme C3 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर होंगे कैमरे

Realme C3 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। दूसरी तरफ, रियलमी सी3 का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 20 मार्च 2020 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme C3 का यह लेटेस्ट अपडेट खूब सारे कैमरा सुधार के साथ आया है
  • रियलमी सी3 को रियलमी यूआई के साथ किया गया था लॉन्च
  • OTA के जरिए उपलब्ध हुआ रियलमी सी3 का लेटेस्ट अपडेट

Realme C3 भारत में इस साल फरवरी में हुआ था लॉन्च

Realme C3 भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। अब Realme ने फर्मवेयर वर्ज़न RMX2020_11_A.15 Realme UI अपडेट को रियलमी सी3 के लिए ज़ारी किया है। यह अपडेट मुख्य रूप से कैमरा सुधार और बग फिक्स लेकर आया है। यह रियलमी सी3 किफायती फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 अधारित रियलमी यूआई 1.0 के साथ आता है। इसके अलवा फोन में 6.5 इंच की 720x1600 स्क्रीन के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज विकल्प मिलते हैं।

नया A.15 Realme UI V1.0 अपडेट Realme C3 फोन के कैमरा अनुभव को बेहतर बनाने पर ज़ोर देता है। अपडेट के चेंजलॉग में बताया गया है कि यह अपडेट फोन के फ्रंट कैमरा की क्लैरिटी बेहतर करता है। फ्रंट कैमरा से पोर्ट्रेट मोड भी पहसे से ज़्यादा सटीक हो गया है। थर्ड पार्टी के APK फ्रंट कैमरा की बैकलाइट की ब्राइटनेस में सुधार लाया है, अंधेरे में रियर कैमरा पोर्ट्रेट सुधरा है। रियर कैमरा की ज़ूम क्लैरिटी भी बेहतर हुई है। रियर कैमरा की क्लैरिटी सुधरी है। अंधेरे वाले वीडियो में रियर कैमरे के लिए नॉयज़ ऑप्टिमाइज़ेशन लाया गया है। अंत में इस अपडेट के जरिए स्लो मोशन फीचर में भी सुधार किया गया है। कैमरा बदलावों के अलावा, यह नया अपडेट कुछ सूक्ष्म बग्स को भी ठीक करता है, जैसे स्वाइप करते हुए मैन्यू पेज़ का अटक जाना और गेमिंग में जायरोस्कोप सेंसिटिविटी बेहतर होना।

यह नया अपडेट रियलमी सी3 यूज़र्स के लिए ओवर द एयर उपलब्ध हुआ है, और यह रियलमी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। रियलमी सी3 फोन Realme C2 का ही सक्सेसर है, जो फरवरी महीने में लॉन्च हुआ था। यह फोन 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आया था। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर भी है। इसके अलावा  रियलमी सी3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design
  • Up-to-date software
  • Very good battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Weak performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C3, Realme UI, Realme C3 Update, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.