Realme C2 में हैं दो रियर कैमरे, 5,999 रुपये में लॉन्च

22 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में चीनी कंपनी Realme ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट Realme 3 Pro के साथ Realme C2 को भी लॉन्च किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2019 15:41 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है
  • Samsung Galaxy M10 और Redmi 7 को चुनौती देगा रियलमी का नया फोन
  • Realme C2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू
22 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में चीनी कंपनी Realme ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट Realme 3 Pro के साथ Realme C2 को भी लॉन्च किया। नया हैंडसेट डायमंड कट डिज़ाइन के साथ आता है जिसे लेज़र कट टेक्नोलॉजी और थ्री-लेयर पेंटजॉब के ज़रिए बनाया गया है। Realme C2 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें 19.5:9 डिस्प्ले पैनल है। बीते साल से मार्केट में मौज़ूद Realme C1 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किए गए Realme C2 में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 3 जीबी तक रैम हैं। मार्केट में Realme C2 की भिड़ंत Samsung Galaxy M10 और Redmi 7 जैसे हैंडसेट से होगी। इस फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट है।
 

Realme C2 की भारत में कीमत

रियलमी सी2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 7,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। हैंडसेट की पहली सेल 15 मई को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। स्मार्टफोन को Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

Realme C2 के साथ Realme ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल Realme 3 Pro को भी पेश किया। इस हैंडसेट की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4K वीडियो सपोर्ट, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है।

Realme अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के ज़रिए Samsung Galaxy M10 और Redmi 7 को चुनौती देना चाहती है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 मार्केट में 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है और Redmi 7 को भारत में 24 अप्रैल को Redmi Y3 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रेडमी फोन चीनी मार्केट में पहले से 699 चीनी युआन (करीब 7,300 रुपये) में बिक रहा है।
Advertisement
 

Realme C2 स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम (नैनो) रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी।

Realme C2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।
Advertisement

Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.3x73.7x8.5 मिलीमीटर।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design
  • Up-to-date software
  • Very good battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Weak performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.